बाराबंकी का ‘डॉन’ बनने निकला था राजू, रायबरेली पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी; लहूलुहान हुआ गैंगस्टर

Uttar Pradesh News: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर राजू पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से ढेर हो गया. पकड़े गए बदमाश के पास से बिना नंबर की बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ है.

Published by Preeti Rajput

Uttar Pradesh News: रायबरेली जिले की हरचंदपुर पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर राजू पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से ढेर हो गया. पकड़े गए बदमाश के पास से बिना नंबर की बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ है.

हिलगी पुलिया पर बिछाया था जाल

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के कड़े निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार सुबह करीब 02:35 बजे हरचंदपुर पुलिस टीम मुखबिर की सटीक सूचना पर हिलगी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी. तभी रायबरेली-महराजगंज शारदा नहर रोड की तरफ से एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा.

पुलिस ने भी सिखाया सबक

पुलिस ने जब संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं. पुलिस की एक गोली सीधे बदमाश के बाएं पैर में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा.

बाराबंकी का रहने वाला है शातिर गैंगस्टर

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राजू (35 वर्ष) पुत्र भगवानदीन निवासी गदिया, बाराबंकी के रूप में हुई है. पूछताछ में पता चला कि राजू हरचंदपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था.

Related Post

अपराधों की लंबी फेहरिस्त

पकड़े गए आरोपी राजू का आपराधिक इतिहास बेहद पुराना है. उस पर बाराबंकी और रायबरेली के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर अधिनियम जैसे संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हरचंदपुर भेजा गया है, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अब इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.

क्या बोले ASP?

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि जिले में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. हरचंदपुर पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की. अपराध जगत से जुड़े लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. 

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026

परशुराम जयंती पर हथियारों का प्रदर्शन, युवकों ने लहराईं तलवार-फरसे; तस्वीरें वायरल

Uttar Pradesh: बलिया जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

April 20, 2026