Ballia illegal liquor raid: अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; घाघरा नदी किनारे 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट

Ballia illegal liquor raid: छापेमारी के दौरान लगभग 15000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया. अवैध रूप से चल रही शराब बनाने वाली भट्टियों को पुलिस ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

Published by Shubahm Srivastava

Ghaghra river illegal liquor: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. थाना मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने घाघरा नदी के तटवर्ती और बॉर्डर इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है.

इस अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 15000 लीटर अवैध लहन  (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) और शराब बनाने वाली भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

घाघरा नदी के किनारे हो अवैध शराब बनाने का काम

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया रहा है. इसी क्रम में 19 अप्रैल को थाना मनियर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घाघरा नदी के किनारे अवैध रूप से शराब बनाने का काम चल रहा है.

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चंद्र शुक्ला और सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र की निगरानी में थाना मनियर के थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी और आबकारी निरीक्षक सदर विनय राय की टीम में संयुक्त रूप से छापेमारी की.

Related Post

15000 लीटर अवैध लहन नष्ट

छापेमारी के दौरान लगभग 15000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया. अवैध रूप से चल रही शराब बनाने वाली भट्टियों को पुलिस ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई घाघरा नदी के किनारे स्थित बॉर्डर क्षेत्र में की गई जो अक्सर शराब माफियाओं के लिए सुरक्षित स्थान माने जाते हैं. हालांकि छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाला कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला लेकिन पुलिस की सतर्कता से भारी मात्रा में कच्ची शराब का निर्माण रुक गया.

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस विभाग सख्त

थाना मनियर पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगी. पुलिस विभाग का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के धंधे में  किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस टीम इलाके में गस्त बढ़ाकर अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के प्रयास में जुटी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

नाम लिखवाइए साहब देखेंगे! 3 महीने से सूखी है ग्रामीणों की थाली; सूरजपुर में सिस्टम फेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना का अधूरे मकानों और टूटती उम्मीदों…

April 19, 2026

Rajasthan News: मकराना को मिली बड़ी सौगात! 12.54 करोड़ से बनेगा आधुनिक न्यायालय भवन

Rajasthan judiciary infrastructure: कार्यक्रम में विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अपने विधायक कोष से नए…

April 19, 2026

तंत्र-मंत्र के बहाने दुष्कर्म, सहारनपुर में मौलवी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस का बड़ा एक्शन

Uttar-Pradesh: फतेहपुर क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में…

April 19, 2026

Mahavatar parshuram teaser: ‘महावतार परशुराम’ का टीजर रिलीज, खून से सना फरसा लिए दिखा रौद्र रूप

Mahavatar parshuram teaser: ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली होम्बले फिल्म्स ने अपनी…

April 19, 2026

Makhana Farming: एक तालाब, दो कमाई! बाराबंकी में मखाना क्रांति की शुरुआत, किसानों को होगा फायदा

Fish and makhana farming: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने मखाना उत्पादन…

April 19, 2026

हाथरस में माहौल बिगाड़ने की साजिश! बाबा साहब के होर्डिंग से छेड़छाड़; गांव में तनाव का माहौल

Hathras News: हाथरस के गांव कछपुरा में कुछ अज्ञात ने अम्बेडकर पार्क के बाहर लगे…

April 19, 2026