Categories: टेक - ऑटो

अब नहीं चलेगा फर्जी कंटेंट का खेल! YouTube का AI टूल बताएगा, कौन बना रहा है आपका Deepfake

यूट्यूब का नया AI टूल क्रिएटर्स को उनकी आवाज या चेहरे से बने Deepfake वीडियो की पहचान करने में मदद करता है, जिससे उनकी डिजिटल पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

Published by sanskritij jaipuria

यूट्यूब ने कंटेंट क्रिएटर्स की सेफटी को ध्यान में रखते हुए एक नया टूल पेश किया है, जो तकनीक और प्राइवेसी के क्षेत्र में एक अहम कदम माना जा रहा है. इस टूल का नाम Artificial Intelligence (AI) Likeness Detection Tool रखा गया है और इसका मकसद है ये पता लगाना कि कहीं किसी ने क्रिएटर की आवाज या चेहरे का इस्तेमाल करके बिना अनुमति के डीपफेक वीडियो तो नहीं बनाया है.

ये टूल यूट्यूब के क्रिएटर्स को ये जांचने की सुविधा देता है कि कहीं उनका चेहरा या आवाज किसी अन्य ने AI की मदद से डीपफेक वीडियो बनाने में तो नहीं इस्तेमाल किया. यानी अब कोई भी व्यक्ति बिना आपकी अनुमति के आपकी शक्ल या आवाज का इस्तेमाल कर वीडियो नहीं बना सकेगा और अगर बनाएगा तो यूट्यूब खुद उसे पहचान कर क्रिएटर को जानकारी देगा.

टूल इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है वेरिफिकेशन

इस टूल का उपयोग करने के लिए यूट्यूब ने एक सख्त वेरिफिकेशन प्रक्रिया रखी है. कंटेंट क्रिएटर्स को इस टूल तक पहुंच पाने के लिए दो चीजें जमा करनी होंगी:

1. सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (ID Proof).
2. एक वीडियो सेल्फी, जिसमें क्रिएटर खुद नजर आ रहे हों.

ये प्रोसेस इसलिए जरूरी है ताकि कोई और व्यक्ति किसी मशहूर क्रिएटर के नाम से फर्जी प्रोफाइल न बना सके.

कहां मिलेगा ये टूल?

ये टूल यूट्यूब के Content ID मेन्यू में मौजूद रहेगा, जहां पहले से क्रिएटर्स अपने कॉपीराइटेड कंटेंट पर नजर रखते हैं. यहां पर उन्हें AI द्वारा बनाए गए संभावित डीपफेक वीडियो की एक लिस्ट दिखाई देगी.

Related Post

सबसे पहले YouTube Partner Programme से जुड़े क्रिएटर्स को इसका एक्सेस मिलेगा, लेकिन यूट्यूब ने साफ किया है कि आगे चलकर इसे सभी योग्य क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

कैसे काम करता है ये सिस्टम?

जब एक बार ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो क्रिएटर्स को उनके डैशबोर्ड में ऐसे सभी वीडियो दिखने लगेंगे, जिन्हें यूट्यूब ने AI-जेनरेटेड डीपफेक वीडियो के रूप में पहचाना है. इन वीडियो को प्रीऑरिटी लेवल पर दिखाया जाएगा, यानी सबसे जरूरी वीडियो पहले नजर आएंगे.

Deepfake वीडियो मिलने पर क्या करें?

अगर किसी क्रिएटर को ये टूल किसी डीपफेक वीडियो के बारे में सूचना देता है, तो क्रिएटर दो विकल्पों में से एक चुन सकता है:

 उस वीडियो को रिमूव करने के लिए रिक्वेस्ट करना.
 या उसे आर्काइव करने के लिए अनुरोध भेजना.

इसके बाद यूट्यूब उस वीडियो की समीक्षा करेगा और अगर वो नियमों के खिलाफ पाया जाता है, तो उसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा.

अभी शुरुआती चरण में है ये सुविधा

यूट्यूब ने ये टूल सबसे पहले दिसंबर 2024 में पेश किया था और फिलहाल ये शुरुआती परीक्षण चरण में है. अभी के लिए, ये टूल कभी-कभी खुद यूजर के अपने वीडियो को भी गलती से AI-जेनरेटेड मान सकता है. यूट्यूब का कहना है कि इसे समय के साथ और अधिक सटीक बनाया जाएगा.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026