Categories: टेक - ऑटो

बदल गया YouTube चलाने का तरीका! मिला नया लुक और प्लेयर हुआ और भी स्टाइलिश, जानिए सबकुछ

यह नया अपडेट 13 अक्टूबर से वेब, मोबाइल ऐप और टीवी प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया जा रहा है. इस बदलाव का मकसद है यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देना ताकि फोकस सिर्फ वीडियो पर रहे.

Published by Renu chouhan

YouTube ने अपने वीडियो प्लेयर को पूरी तरह से नया रूप दे दिया है. अब इसका लुक और कंट्रोल्स दोनों ही और भी मॉडर्न और क्लीन दिखते हैं. यह नया अपडेट 13 अक्टूबर से वेब, मोबाइल ऐप और टीवी प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया जा रहा है. इस बदलाव का मकसद है यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देना ताकि फोकस सिर्फ वीडियो पर रहे.

नया वीडियो प्लेयर डिजाइन
नए अपडेट में YouTube ने अपने वीडियो कंट्रोल्स को और साफ-सुथरा (cleaner) बना दिया है. अब स्क्रीन पर मौजूद बटन गोल (rounded) और हल्के ट्रांसलूसेंट (translucent) दिखते हैं, ठीक वैसे ही जैसे Apple के Liquid Glass डिजाइन में दिखते हैं. इस बदलाव से वीडियो प्लेयर ज्यादा प्रीमियम और फोकस्ड महसूस होता है- अब आपकी नजरें केवल वीडियो पर टिकेंगी, न कि आसपास के बटनों पर.

“Double-Tap to Skip” फीचर हुआ और स्मूथ
YouTube ने अपने पॉपुलर फीचर ‘Double Tap to Skip’ को भी बेहतर बनाया है. अब जब आप किसी वीडियो को आगे या पीछे करने के लिए स्क्रीन पर दो बार टैप करेंगे, तो यह ज्यादा नेचुरल और स्मूथ लगेगा. यह अपडेट खासकर मोबाइल यूजर्स के लिए है, ताकि वीडियो के किसी भी हिस्से तक पहुँचना आसान और तेज हो जाए.

“Watch Later” और “Playlist” टैब हुए और मॉडर्न
अब अगर आप कोई वीडियो बाद में देखने के लिए सेव करना चाहते हैं, तो यह काम पहले से आसान होगा. YouTube ने ‘Watch Later’ और ‘Playlist Tabs’ को नया और आधुनिक डिजाइन दिया है. इससे वीडियो को सेव करना और लिस्ट में ढूंढना पहले से कहीं आसान और फास्ट हो गया है.

Related Post

वीडियो में एनिमेटेड लाइक इफेक्ट्स
YouTube ने अब लाइक बटन पर डायनेमिक एनिमेशन जोड़ दिए हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी म्यूजिक वीडियो को लाइक करते हैं, तो आपको एक म्यूजिकल नोट का एनिमेशन दिखाई देगा. इसी तरह, अगर आप किसी स्पोर्ट्स वीडियो को लाइक करते हैं, तो स्क्रीन पर गेम से जुड़ा विजुअल इफेक्ट दिखेगा. यह छोटा सा बदलाव यूजर्स को फन और एंगेजिंग एक्सपीरियंस देता है.

कमेंट सेक्शन भी हुआ स्ट्रक्चर्ड और क्लियर
YouTube ने अब अपने कमेंट सेक्शन को भी नया रूप दिया है ताकि यूजर्स आसानी से कमेंट पढ़ और रिप्लाई कर सकें. नया सिस्टम थ्रेडेड रिप्लाईज को बेहतर तरीके से ग्रुप करता है, जिससे बातचीत अधिक संगठित (organised) दिखती है. अब यूजर्स किसी टॉपिक या रिप्लाई थ्रेड को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं, जिससे कमेंट सेक्शन पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव लगेगा.

सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक जैसा एक्सपीरियंस
YouTube का यह नया डिजाइन सिर्फ मोबाइल या डेस्कटॉप तक सीमित नहीं है, बल्कि यह टीवी ऐप्स पर भी लागू होगा. इसका मतलब है कि अब आप किसी भी डिवाइस पर YouTube खोलें, आपको एक समान और आधुनिक एक्सपीरियंस मिलेगा.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ…

March 17, 2026

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां…

March 17, 2026

What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: देश में इन दिनों गैस को लेकर काफी दिक्कत चल रही…

March 17, 2026

UP Egg Expiry Date Rule 2026: उत्तर प्रदेश में अब ‘अंडा’ खुद बताएगा ‘खाने योग्य हूं या नहीं’

UP Egg Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

March 17, 2026

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026

Viral Video: पापा-मम्मी मर गए’, टीचर के एक सवाल ने बच्चे की आंखें कर दिन नम, Video Viral

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई…

March 17, 2026