Categories: टेक - ऑटो

Yamaha EC-06 launch: यामाहा का EC-06 स्कूटर हुआ लॉन्च, एक चार्ज में 150 से ज्यादा KM तक लगाएगी दौड़, जानें कीमत

Yamaha EC-06 launch | Yamaha Electric Scooter Launch | Yamaha EC-06 Price: यामाहा ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च किया है. जो 169 किमी रेंज, 79 किमी/घंटा टॉप स्पीड और 4kWh बैटरी के साथ ये शहर के रोजाना इस्तेमाल के लिए तैयार है.

Published by sanskritij jaipuria

Yamaha EC-06 launch | Yamaha Electric Scooter Launch | Yamaha EC-06 Price: यामाहा ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर यात्रा की शुरुआत की है. कंपनी ने अपना पहला मॉडल EC-06 लॉन्च किया है. इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये रखी गई है. शुरू में इसे केवल चुनिंदा शहरों में यामाहा के ब्लू स्क्वायर डीलरशिप के माध्यम से ही बेचा जाएगा. EC-06 का निर्माण River Indie स्कूटर की बुनियाद पर किया गया है. ये यामाहा के लिए भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में कदम रखने का एक बड़ा कदम है.

Yamaha EC-06: बैटरी और रेंज

EC-06 में इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) लगी है, जो 4kWh की फिक्स्ड बैटरी के साथ काम करती है. ये मोटर 6.7 kW की पावर और 26 Nm का टॉर्क देती है और स्कूटर की टॉप स्पीड 79 km/h है. चार्जिंग के लिए सिर्फ घर के सामान्य प्लग की जरूरत होती है और पूरी बैटरी चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगते हैं. एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर स्कूटर 169 किलोमीटर तक चल सकता है, जो शहर के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है.

Yamaha EC-06: डिजाइन और हार्डवेयर

EC-06 की डिजाइन भारत में बनाई गई है, लेकिन इसे ग्लोबल लेवल के दृष्टिकोण से तैयार किया गया है. ये शहरी उपयोगकर्ताओं के लिए स्टाइलिश, प्रैक्टिकल और पर्यावरण के अनुकूल स्कूटर है.

स्कूटर के दोनों पहियों में 200 mm डिस्क ब्रेक्स और कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) लगे हैं, जिससे ब्रेकिंग स्थिर और सुरक्षित होती है. LED हेडलाइट और टेललाइट स्कूटर को आधुनिक और आकर्षक लुक देती हैं और रात में विजिबिलिटी बढ़ाती हैं.

Related Post

 Top SUVs January 2026: जनवरी में इन 10 SUV गाड़ियों की हुई मौज, टाटा नेक्सॉन बनी नंबर-1, मारुति डिजायर को लगा झटका, जानें अन्य का हाल  

Yamaha EC-06: फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि EC-06 में तीन राइडिंग मोड्स हैं- एक है Eco, एक है Standard और एक Power है. ये मोड राइडर को अलग-अलग जरूरतों के अनुसार ऊर्जा की बचत, संतुलित प्रदर्शन या तेज त्वरण चुनने का विकल्प देते हैं. सिंगल रिवर्स मोड से स्कूटर को संकीर्ण जगहों में आसानी से मोड़ा जा सकता है. सस्पेंशन का काम टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और हाइड्रोलिक डैम्पर के साथ किया गया है, जबकि पीछे कॉयल स्प्रिंग लगी है, जिससे शहर की खराब सड़कों पर भी आरामदायक सवारी मिलती है. स्कूटर में कलर्ड LCD डिस्प्ले भी है, जो स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड और कनेक्टिविटी फीचर्स दिखाता है.

Yamaha EC-06: कीमत और मुकाबला

EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये रखी गई है. भारतीय बाजार में ये स्कूटर River Indie, Ather 450X, Ola S1 Pro, Suzuki e-Access जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मुकाबला करेगा.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026

AI fake profiles: खूबसूरत महिला सैनिक की सच्चाई ने चौंकाया, कभी ट्रंप तो कभी पुतिन के साथ आई नजर

AI fake profiles: सोशल मीडिया पर ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कथित अमेरिकी महिला सैनिक की…

March 21, 2026

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर…

March 21, 2026

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026