Categories: टेक - ऑटो

IMC 2025 में Vi Protect की एंट्री! अब हर स्पैम कॉल पर दिखेगा अलर्ट, साइबर अपराधियों का होगा सफाया

IMC 2025 : Vi ने India Mobile Congress 2025 में Vi Protect लॉन्च किया है, जो AI बेस्ड सिस्टम से यूजर्स को स्पैम कॉल, फ्रॉड मैसेज और साइबर अटैक से रियल टाइम में सेफटी प्रदान करता है.

Published by sanskritij jaipuria

IMC 2025 : एयरटेल की तरह अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी अपने यूजर्स की डिजिटल सेफटी को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. India Mobile Congress 2025 में कंपनी ने “Vi Protect” नाम की एक खास सेफटी पहल की घोषणा की है. इस नई टेक्नोलॉजी का मकसद है यूजर्स को स्पैम कॉल्स, फ्रॉड मैसेज और साइबर अटैक्स से सेफ रखना.

Vi का ये सिक्योरिटी सिस्टम AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर बेस्ड है, जो यूजर्स को रियल टाइम में अलर्ट देकर उन्हें खतरे से बचाने का काम करेगा.

क्या है Vi Voice Spam Detection System?

Vi का Voice Spam Detection System एक स्मार्ट AI-सिस्टम है, जो वेब क्रॉलर, AI मॉडल और यूजर्स के फीडबैक की मदद से काम करता है. इसका काम है रियल टाइम में स्पैम और फ्रॉड कॉल्स की पहचान करना.

जब किसी वीआई यूजर को अनजान नंबर से कॉल आता है, तो स्क्रीन पर एक “Suspected Spam” अलर्ट दिखाई देगा. इससे यूजर को पहले ही अंदाजा हो जाएगा कि कॉल उठाना सेफ है या नहीं.

ये सिस्टम केवल वॉयस कॉल तक ही सीमित नहीं है. इसमें फ्रॉड टेक्स्ट मैसेज को पहचानने और फ्लैग करने की क्षमता भी है. साथ ही इसमें एक इंटरनेशनल कॉलिंग डिस्प्ले फीचर भी शामिल है, जो फर्जी इंटरनेशनल कॉल्स को पकड़ सकता है.

अब तक 60 करोड़ से ज्यादा स्कैम कॉल्स और मैसेज पकड़े गए

Vi का दावा है कि उनके इस सिक्योरिटी सिस्टम ने अब तक 60 करोड़ से भी ज्यादा स्पैम और स्कैम कॉल्स और मैसेज को फ्लैग किया है. ये दिखाता है कि Vi Protect यूजर्स के लिए कितना प्रभावी और जरूरी साबित हो रहा है.

Related Post

कंपनी भविष्य में एक और नई सुविधा जोड़ने जा रही है – “रियल टाइम URL प्रोटेक्शन”. ये फीचर संदिग्ध लिंक्स को स्कैन और ब्लॉक करेगा, ताकि यूजर फिशिंग और मैलवेयर से बचे रहें.

कैसे काम करता है Vi Cyber Defense?

Vi का दूसरा मजबूत सेफ सिस्टम है – Cyber Defense and Incident Response System. ये खासतौर पर कंपनी के कोर नेटवर्क और एंटरप्राइज ऑपरेशंस की ,सेफटी के लिए बनाया गया है.

इसमें जेनरेटिव AI मॉडल का इस्तेमाल होता है, जो किसी भी साइबर खतरे को एक घंटे से भी कम समय में पहचान सकता है, उसका विश्लेषण कर सकता है और उससे निपटने के उपाय कर सकता है.

क्यों है ये कदम जरूरी?

आज के डिजिटल दौर में स्पैम कॉल्स, फेक मैसेज और साइबर अटैक बहुत आम हो गए हैं. इनसे न सिर्फ डेटा चोरी होता है बल्कि यूजर्स को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में Vi का ये कदम डिजिटल सेफटी के लिहाज से काफी जरूरी और सराहनीय है.

Vi Protect पहल के जरिए वोडाफोन आइडिया ने ये साफ कर दिया है कि यूजर्स की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. एआई टेक्नोलॉजी की मदद से ये सिस्टम न सिर्फ खतरे की पहचान करेगा, बल्कि यूजर्स को सही समय पर सतर्क भी करेगा.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026