Categories: टेक - ऑटो

OpenAI ले आया नया GPT-5.1, झट से मिलेगा हर टफ सवाल का जवाब, फीचर्स हैं कमाल

ChatGPT-5.1: OpenAI का GPT-5.1 मॉडल गणित, कोडिंग और बातचीत में बेहतर है. ये मुश्किल बातें आसान भाषा में समझाता है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स हैं और ये पहले किसको मिलेंगे-

Published by sanskritij jaipuria

ChatGPT-5.1: OpenAI ने हाल ही में अपने नए मॉडल GPT-5.1 के बारे में जानकारी दी है. कंपनी का कहना है कि ये मॉडल पिछले वर्जन से बेहतर है, खासकर मैथ्स और कोडिंग जैसे टेस्ट में. GPT-5.1 टफ से टफ सवालों को एक दम आसान भाषा में समझा सकता है ताकि किसी को भी कोई दिक्कत न हो और लोग समझ जाएं.

इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये मुश्किल विचारों को सरल शब्दों में समझा सकता है. इसका मकसद सिर्फ स्मार्ट होना नहीं है, बल्कि यूजर के लिए बातचीत को आसान और मजेदार बनाना भी है. OpenAI की प्रमुख, फिजी सिमो, ने बताया कि ये अपडेट दिमाग और दोस्ताना व्यवहार दोनों को मिलाकर तैयार किया गया है।

कब मिलेगा GPT-5.1?

OpenAI ने कहा है कि GPT-5.1 धीरे-धीरे सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा. इसका मतलब है कि ये तुरंत सभी को नहीं मिलेगा. आमतौर पर, नए फीचर्स पहले भुगतान करने वाले यूजर्स को मिलते हैं. फ्री यूजर्स को इंतजार करना पड़ सकता है और कुछ फीचर्स थोड़े समय बाद ही उपलब्ध हो पाते हैं.

धीरे-धीरे रोलआउट करने का मकसद प्लेटफॉर्म को स्थिर रखना है. इसलिए, सबसे पहले इसे छोटे ग्रुप में टेस्ट किया जाएगा. इस ग्रुप में अक्सर सब्सक्राइबर यानी भुगतान करने वाले लोग होते हैं.

Related Post

नए फीचर्स क्या हैं?

GPT-5.1 में मैथ्स और कोडिंग पर ज्यादा जोर दिया गया है. इसका मतलब है कि छात्रों, काम करने वालों और क्रिएटर्स को तेज और साफ मदद मिलेगी. कठिन शब्दों को हटाकर चीजों को आसान बनाना इसका खास मकसद है.

इसके अलावा, बातचीत अब ज्यादा नेचुरल और सहज लगेगी. AI से बात करते समय ये कम रोबोटिक महसूस होगा. रोजमर्रा के यूजर्स के लिए ये फीचर बहुत मददगार साबित होगा.

फ्री यूजर्स को इंतजार क्यों करना पड़ सकता है?

जैसा कि OpenAI ने बताया, नए फीचर्स धीरे-धीरे रोलआउट होंगे. इसका मतलब है कि भुगतान करने वाले पहले नए मॉडल का उपयोग कर पाएंगे. फ्री यूजर्स को कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है.

अगर आप चाहते हैं कि आपको भी नए फीचर्स मिले तो इसके लिए आपको पहले सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा. कंपनी ने इसे सीधे नहीं कहा है, लेकिन रोलआउट की योजना यही संकेत देती है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026