Categories: टेक - ऑटो

नवरात्र से दीपावली तक धमाकेदार फोर व्हीलर होंगे लॉन्च! खरीदें SUVs और इलेक्ट्रिक कारें

Latest Car Launch navratri Diwali 2025: बाजार में ग्राहकों को लुभाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस साल नवरात्रि से लेकर दीपावली तक की खरीदारी को लेकर वाहन विक्रेताओं को बड़ी बिक्री की उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन सी नई कारें बाजार में आने वाली हैं।

Published by JP Yadav

News Car Launch navratri Diwali 2025: इस साल नवरात्रि से लेकर दीपावली तक की खरीदारी को लेकर वाहन विक्रेताओं को बड़ी बिक्री की उम्मीदें हैं। सितंबर के महीने में नवरात्र का स्वागत करते हुए ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों को लुभाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोगों के बीच नवरात्र के समय नया वाहन खरीदना हमेशा से शुभ माना जाता है। इसी कारण ऑटोमोबाइल कंपनियां इस मौके का फायदा उठाकर नए मॉडल लॉन्च करती हैं। भारत की ऑटोमोबाइल मार्केट में इस सितंबर कई नए और आकर्षक फीचर्स से लैस चार पहिया वाहन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें नए SUVs से लेकर इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। इन सभी आने वाले वाहनों की खास बात यह है कि इनमें प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए कई आधुनिक और बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन सी नई कारें बाजार में आने वाली हैं।

Volvo EX30

  • Volvo EX30 EV सितंबर में आएगी और ये कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार  में से होगी।
  • 69 kWh बैटरी और 480 किमी का VVLTP रेंज।
  • 150 kW की फास्ट चार्जिंग से ये कार आधे घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।
  • अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।

Maruti Escudo SUV

  • मारुति एस्कूडो एक मजबूत और स्टाइलिश SUV है जो एडवेंचर और लंबी यात्रा के लिए बनी गाड़ी है।
  • इसमें पावरफुल इंजन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है।
  • आरामदायक सीटें, बड़ा बूट स्पेस और सुरक्षा फीचर्स जैसे एयरबैग और ABS मिलते हैं।
  • यह ग्रैंड विटारा से बड़ी होगी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा।
  • कीमत का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

Mahindra Thar Facelift

  • महिंद्रा थार 3-डोर का नया फेसलिफ्ट मॉडल सितंबर के पहले हफ्ते में आएगा जिसमें ताजा डिजाइन वाला फ्रंट ग्रिल, नए हेडलाइट्स और अलॉय व्हील्स होंगे।
  • इसमें 10.25 इंच का बड़ा टच स्क्रीन वाला म्यूजिक और कनेक्टिविटी सिस्टम होगा।
  • इंजन विकल्पों में 2.0L टर्बो पेट्रोल, 1.5L और 2.2L टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं, 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ।
  • यह कार दोनों ही प्रकार के ड्राइव सिस्टम यानी RWD और 4WD में उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • कीमत लगभग ₹12 लाख से ₹18 लाख के बीच रहने की संभावना है।

कम बजट में धमाका! ₹200 से भी कम में मिल रहे हैं ऐसे डेटा प्लान्स – जानिए कौन सी कंपनी दे रही है फ्री नाइट…

Related Post

Citroen Basalt X

  • Citroën Basalt X 2025 एक प्रीमियम और फीचर-भरपूर वेरिएंट है जो सितंबर में लॉन्च होगा।
  • कंपनी ने प्री-बुकिंग टोकन ₹11,000 से शुरू कर दी है और डिलीवरी भी सितंबर के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है।
  • इसमें नए रंग और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलेंगे।
  • इंजन विकल्प में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मिलेगा जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आएगा।
  • कीमत की आधिकारिक जानकारी तो अभी नहीं मिली है लेकिन यह प्रीमियम सेगमेंट में आएगा।

अब सपने होंगे साकार! GST लगने से इतने लाख में मिलेगी Fortuner, अभी जान लें कीमत

Vinfast VF6- VF7

  • Vinfast VF6- VF7 मॉडल लॉन्च 6 सितंबर 2025 को लॉन्च होंगे।
  • VinFast सितंबर 2025 में भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs, VF6 और VF7 लॉन्च करेगा।
  • प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है ₹21,000 रिफंडेबल टोकन जमा करके बुकिंग की जा सकती है।
  • VF6 में 59.6 kWh बैटरी है जिसकी रेंज लगभग 480 किमी है जबकि VF7 में 70.8 kWh बैटरी के साथ करीब 450 किमी रेंज मिलेगी।
  • VinFast का नया प्लांट तमिलनाडु के थूथुकुडी में जून 2025 तक चालू हो जाएगा।
JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

पाक करेगा टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट! जानें इस बार क्या है PCB की भारत न आने की साजिश?

T20 World Cup 2026: कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन…

January 19, 2026

BJP Presidents List: नितिन नबीन बनेंगे बीजेपी के अगले अध्यक्ष, यहां देखें 1980 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षों की लिस्ट

BJP Party Presidents: 2019 तक BJP राष्ट्रीय संसद में प्रतिनिधित्व (303 सीटें) के मामले में…

January 19, 2026

भीख नहीं मांगी, लोग खुद देते थे पैसे! करोड़पति भिखारी की हैरान कर देने वाली कहानी

Indore Rich Beggar Mangilal: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिव्यांग भिखारी जो सालों से…

January 19, 2026