Categories: टेक - ऑटो

3D Model Video Trend 2025: अब मिनटों में बनाइए अपना 3D वीडियो, बिल्कुल फ्री – जानें आसान तरीका

इंटरनेट पर ट्रेंड्स बहुत तेजी से बदलते हैं. अब लोग केवल 3D इमेज पर नहीं रुक रहे, बल्कि उनसे आगे बढ़कर 3D मॉडल वीडियो बना रहे हैं. इसमें वही मॉडल्स और भी ज्यादा रियल और डायनामिक लगते हैं. वीडियो में मूवमेंट और बैकग्राउंड ऐड करने से यह और भी दिलचस्प बन जाता है.

Published by Renu chouhan

how to make 3D model video free: आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई नया ट्रेंड वायरल होता है. कुछ समय पहले जहां लोग AI का इस्तेमाल करके कॉमिक या घिबली-स्टाइल इमेज बना रहे थे, वहीं अब 3D मॉडल इमेज का क्रेज छाया हुआ था. लेकिन अब यह ट्रेंड भी पुराना हो चुका है. इसकी जगह नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है 3D मॉडल वीडियो बनाने का. यहकेवल इमेज से ज्यादा आकर्षक है बल्कि देखने में भी बेहद रियल लगता है. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना उतना मुश्किल नहीं है जितना आप सोच रहे हैं. चलिए, जानते हैं इस नए ट्रेंड और इसे बनाने का पूरा तरीका.

क्या है 3D मॉडल ट्रेंड?

कुछ समय पहले इंटरनेट पर घिबली इमेज ट्रेंड ने धूम मचाई थी, जिसमें लोग AI टूल्स का इस्तेमाल करके अपने कार्टून या कॉमिक अवतार बना रहे थे. इसके बाद आया 3D मॉडल ट्रेंड, जिसमें यूज़र्स AI की मदद से अपनी तस्वीरों को एक तरह के रियल-लाइफ टॉय या एक्शन फिगर जैसा बना रहे थे. यह मॉडल बिल्कुल असली खिलौनों की तरह दिखते हैं, जिन्हें देखकर लगता है जैसे किसी ने आपकी मिनी वर्ज़न मूर्ति बना दी हो.

अब क्यों वायरल हो रहा है 3D मॉडल वीडियो?

इंटरनेट पर ट्रेंड्स बहुत तेजी से बदलते हैं. अब लोग केवल 3D इमेज पर नहीं रुक रहे, बल्कि उनसे आगे बढ़कर 3D मॉडल वीडियो बना रहे हैं. इसमें वही मॉडल्स और भी ज्यादा रियल और डायनामिक लगते हैं. वीडियो में मूवमेंट और बैकग्राउंड ऐड करने से यह और भी दिलचस्प बन जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये वीडियो भी बिल्कुल फ्री में बनाए और डाउनलोड किए जा सकते हैं.

Related Post

कौन-सा टूल इस्तेमाल करना होगा?

3D मॉडल फोटो और वीडियो बनाने के लिए लोग Google AI Studio और उसके टूल Gemini 2.5 Flash का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह AI टूल आपकी साधारण फोटो को 3D मॉडल में बदल देता है और आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्मेट में भी कन्वर्ट कर सकते हैं.

3D मॉडल वीडियो बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • 3D मॉडल वीडियो बनाना आसान है. इसके लिए आपको बस कुछ बेसिक स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में Google AI Studio ओपन करें और वहांTry Gemini” पर क्लिक करके अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें. इसके बाद आपको ऑप्शन्स में से Nano Banana (Gemini 2.25 Flash Image) चुनना होगा. अगला स्टेप है टर्म्स और कंडीशन को एक्सेप्ट करना.
  • अब स्क्रीन परRun +” बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें. यहां आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी. अपलोड के साथ ही आपको एक प्रॉम्प्ट डालना होगा. प्रॉम्प्ट वह टेक्स्ट है, जिससे AI समझ पाता है कि आपको कैसा मॉडल बनाना है.
  • उदाहरण के लिए आप लिख सकते हैं:

Create a highly detailed 3D figurine from the uploaded picture in realistic style, posed dynamically with natural lighting and a modern background.”

आप चाहें तो इस प्रॉम्प्ट को अपनी पसंद के हिसाब से बदल भी सकते हैं. इसके बादRun” पर क्लिक करें. कुछ सेकंड रुकने के बाद आपकी स्क्रीन पर 3D फोटोजाएगी. इस फोटो को आप डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो आगे AI वीडियो टूल्स की मदद से इसे मूवमेंट में बदलकर 3D वीडियो भी बना सकते हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026