Categories: टेक - ऑटो

Google Pay और PhonePe को भूल जाइए! अब ChatGPT से सीधे भेज सकेंगे पैसे, Razorpay ने दिखाया भविष्य का पेमेंट सिस्टम

जल्द ही आप ChatGPT से सीधे UPI पेमेंट कर पाएंगे. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने Razorpay और OpenAI के साथ मिलकर यह फीचर लॉन्च किया है, जिसे Global Fintech Fest 2025 में मुंबई में दिखाया गया.

Published by Renu chouhan

अब आपको Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि जल्द ही आप ChatGPT से सीधे UPI पेमेंट कर पाएंगे. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने Razorpay और OpenAI के साथ मिलकर यह फीचर लॉन्च किया है, जिसे Global Fintech Fest 2025 में मुंबई में दिखाया गया.

ChatGPT में जुड़ रहा है UPI पेमेंट सिस्टम
Razorpay ने बताया कि यह फीचर अभी प्राइवेट बीटा टेस्टिंग में है. इसका मतलब यह है कि फिलहाल कुछ यूजर्स ही इस नई सुविधा को ट्राय कर पा रहे हैं. इस फीचर की खासियत यह है कि अब यूजर को ChatGPT से बाहर निकले बिना ही पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी. यानी, कोई भी ट्रांजैक्शन अब सीधे चैट के अंदर ही पूरा किया जा सकेगा. यह कदम AI की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम UPI के Reserve Pay फीचर पर आधारित है, जिसके जरिए यूजर अपने अकाउंट से किसी खास व्यापारी (merchant) के लिए पहले से तय रकम सुरक्षित रख सकते हैं. इससे पेमेंट प्रोसेस और भी आसान और सुरक्षित बनेगा.

Related Post

पायलट प्रोजेक्ट के पार्टनर और प्लेटफॉर्म
Razorpay ने इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए Airtel Payments Bank और Axis Bank के साथ साझेदारी की है. वहीं, Tata Group की BigBasket और Vodafone Idea वे पहले प्लेटफॉर्म होंगे जहां से आप ChatGPT के जरिए UPI पेमेंट कर सकेंगे. Razorpay के को-फाउंडर हर्षिल माथुर ने बताया कि इस नए AI-पावर्ड पेमेंट सिस्टम का ट्रायल पूरा हो चुका है और आने वाले कुछ हफ्तों में इसे ChatGPT जैसे टूल्स में जोड़ा जाएगा.

अब आएगा बायोमेट्रिक पेमेंट का जमाना
NPCI ने एक और नया अपडेट जारी किया है- अब UPI यूजर्स अपने फेस या फिंगरप्रिंट से भी पेमेंट कर सकेंगे. यानी अब PIN डालने की जरूरत नहीं रहेगी. इसके अलावा, जल्द ही स्मार्ट ग्लासेस से भी पेमेंट करने की सुविधा शुरू की जाएगी. इससे डिजिटल पेमेंट्स और भी फास्ट, आसान और सिक्योर हो जाएंगे.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026