Categories: टेक - ऑटो

Samsung Galaxy Ring बनी मुसीबत: फ्लाइट से उतारे गए यात्री, अस्पताल में पहुंचा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग की बैटरी फूल गई और यूजर की उंगली में फंस गई. हालत इतनी बिगड़ गई कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने से मना कर दिया और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा.

Published by Renu chouhan

टेक्नोलॉजी से जुड़ी दुनिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. Samsung Galaxy Ring का इस्तेमाल कर रहे एक यूजर को अचानक बेहद खराब अनुभव झेलना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग की बैटरी फूल गई और यूजर की उंगली में फंस गई. हालत इतनी बिगड़ गई कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने से मना कर दिया और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा.

कैसे हुआ हादसा?
यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उनकी Galaxy Ring दिन के समय अचानक सूजने लगी. बैटरी इनवर्ड (अंदर की तरफ) फूल गई क्योंकि टाइटेनियम बॉडी होने के कारण बाहर की तरफ फैलने की जगह नहीं मिली. इस वजह से रिंग उंगली में फंस गई और दर्द देने लगी.

फ्लाइट पर क्यों नहीं चढ़ने दिया गया?
जैसे ही यूजर फ्लाइट में बोर्ड करने वाले थे, अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया. कारण था कि रिंग की लिथियम-आयन बैटरी फूल चुकी थी और यह किसी भी वक्त खतरा बन सकती थी. सिक्योरिटी गाइडलाइन्स के तहत, एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने नहीं दिया.

अस्पताल में हटानी पड़ी रिंग
यूजर को मजबूरन अस्पताल जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने आपातकालीन स्थिति में रिंग हटाई. इसके बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई. उन्हें होटल में रुकना पड़ा और अगली फ्लाइट पकड़नी पड़ी. इस घटना के बाद उन्होंने कहा कि अब वे Galaxy Ring कभी इस्तेमाल नहीं करेंगे.

Related Post

Samsung की प्रतिक्रिया
Samsung ने इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि, “ग्राहकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. हम इस यूजर से सीधे संपर्क में हैं ताकि ज्यादा जानकारी ली जा सके. ऐसे मामले बेहद दुर्लभ हैं. stuck रिंग निकालने के कुछ तरीके हैं जैसे साबुन-पानी का इस्तेमाल या हाथ को ठंडे पानी में डुबोना. अगर ये तरीके काम न करें तो हमारी सपोर्ट वेबसाइट पर और जानकारी मौजूद है.”

बैटरी सूजने की वजह
अभी यह साफ नहीं है कि बैटरी क्यों फूली. आमतौर पर ऐसा अत्यधिक गर्मी (heat) या बैटरी पर प्रेशर पड़ने से होता है.

पुरानी यादें: Galaxy Note 7 विवाद
Samsung को बैटरी समस्या का सामना इससे पहले भी करना पड़ा था. Galaxy Note 7 स्मार्टफोन बैटरी फटने और आग पकड़ने के मामलों के लिए बदनाम हुआ था. हालात इतने बिगड़ गए थे कि कंपनी को पूरी तरह रीकॉल करना पड़ा. FAA (Federal Aviation Administration) ने Note 7 को सभी हवाई जहाजों पर बैन कर दिया था और यह बैन आज भी लागू है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026