Categories: टेक - ऑटो

Latest Oneplus phone : 7 हजार mAh बैटरी, स्टाइलिश लुक के साथ जल्द लॉन्च होगा Oneplus 15 का धांसू स्मार्टफोन; जल जाएंगे एप्पल यूजर्स!

Latest Oneplus phone : OnePlus 15 इस महीने चीन में लॉन्च होगा. इसमें Snapdragon 8 Elite, 165Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा, 7000mAh बैटरी और तेज चार्जिंग फीचर्स होंगे.

Published by sanskritij jaipuria

Latest Oneplus phone : OnePlus इस महीने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को चीन में लॉन्च करने वाला है. ये फोन कंपनी का नया प्रीमियम मॉडल होगा जो 2026 के पहले हाफ में सबसे नया और बेहतरीन डिवाइस माना जाएगा. इस बार OnePlus ने 14 सीरीज को छोड़कर सीधे नंबर 15 पर आकर अपने कस्टमरों को नया एक्सपीरिएंस देने की तैयारी की है.

खबरों के मुताबिक, OnePlus 15 की लॉन्चिंग अक्टूबर के अंत तक चीन में हो सकती है. इसके बाद ये फोन बाकी देशों, खासकर भारत में, 2025 के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा. चीन में सबसे पहले फोन मिलेगा और फिर बाकी मार्केट में इसे धीरे-धीरे पेश किया जाएगा.

डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus 15 में फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन होगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 13s जैसा ही है. फोन की स्क्रीन पर पतले बेजल्स होंगे, जो इसे देखने में और भी शानदार बनाएंगे. इसके अलावा, इसमें 165Hz की रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस बहुत स्मूथ होगा.

Related Post

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

OnePlus 15 में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा, जो बहुत ही पावरफुल है. इसके साथ 16GB तक की रैम और संभवतः 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है. चीन में मिलने वाला ये मॉडल ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा.

कैमरा फीचर्स

OnePlus 15 में अब Hasselblad कैमरा ब्रांडिंग नहीं होगी. इसके बजाय कंपनी ने खुद का नया इमेजिंग इंजन तैयार किया है, जो कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने का वादा करता है. फोन में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप की उम्मीद है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों को जरूर पसंद आएगा.

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इस बैटरी को 100W की वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी और लंबे समय तक चल सकेगी.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026