Categories: टेक - ऑटो

2026 में Nothing लाएगा ऐसा डिवाइस… फिर नहीं पड़ेगी Smartphone की जरूरत! CEO ने कर दिया ऐलान

Nothing: लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले सालों में उसका पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होगा. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई (Carl Pei) ने घोषणा की है कि साल 2026 में नथिंग अपना पहला AI-Native Device लॉन्च करेगा.

Published by Renu chouhan

लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले सालों में उसका पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होगा. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई (Carl Pei) ने घोषणा की है कि साल 2026 में नथिंग अपना पहला AI-Native Device लॉन्च करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह डिवाइस स्मार्टफोन नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा प्रोडक्ट होगा जो यूजर की जरूरत के वक्त तुरंत मदद कर सके.

फंडिंग और एआई विजन
16 सितंबर 2025 को नथिंग ने 200 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की, जिससे कंपनी की वैल्यू 1.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. इसके बाद कार्ल पेई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब नथिंग सिर्फ स्मार्टफोन बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएगा जहां हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों एआई के साथ मिलकर काम करेंगे. उनका मानना है कि भविष्य में हर इंसान का अलग-अलग एआई-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम होगा.

कैसा होगा यह AI-Native Device?
हालांकि नथिंग ने अभी तक इस नए डिवाइस का लुक या डिजाइन शेयर नहीं किया है, लेकिन कार्ल पेई ने इशारा दिया है कि यह स्मार्टफोन के अलावा एक और ऐसा गैजेट होगा जिसे लोग रोजाना अपने साथ रखेंगे. यह डिवाइस किसी पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन ले सके.

Related Post

Nothing OS का विस्तार
नथिंग फिलहाल अपने स्मार्टफोन्स में Nothing OS का इस्तेमाल करता है. लेकिन कंपनी का प्लान है कि आने वाले समय में यह ओएस सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित न रहे. नथिंग इसे स्मार्ट ग्लासेस, ह्यूमनॉइड रोबोट्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) जैसे प्रोडक्ट्स तक ले जाने की तैयारी कर रहा है.

भारत पर नथिंग का फोकस
हाल ही में नथिंग ने भारत पर खास ध्यान देना शुरू किया है. कंपनी जल्द ही भारत में अपना फ्लैगशिप स्टोर खोलेगी. वहीं नथिंग की अफोर्डेबल ब्रांड CMF ने भी अपना ग्लोबल हेडक्वार्टर भारत में बनाया है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026