Categories: टेक - ऑटो

Facebook Messenger हो रहा है बंद! 15 दिसंबर के बाद नहीं चलेगा ऐप – कहीं आपकी सारी चैट्स …

Meta अपना Messenger Desktop App बंद कर रहा है. चैट्स बचाने के लिए सिक्योर स्टोरेज ऑन करें. आगे मैसेजिंग Facebook साइट या messenger.com से करनी होगी.

Published by sanskritij jaipuria

अगर आप भी Meta कंपनी के Messenger App का उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मेटा ने हाल ही में ये घोषणा की है कि वो अपने Messenger Desktop App को जल्द ही बंद करने जा रहा है. विंडोज और मैक पर चलने वाला ये ऐप अब ज्यादा दिन तक काम नहीं करेगा. कंपनी ने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट करना भी शुरू कर दिया है.

मेटा ने टेकक्रंच को जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर 2025 से Messenger Desktop App को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद यूजर्स इस ऐप में लॉग इन नहीं कर पाएंगे. जैसे ही आप ऐप को खोलने की कोशिश करेंगे, आपको फेसबुक की आधिकारिक वेबसाइट या फिर messenger.com पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.

ऐप अनइंस्टॉल करने की सलाह

मेटा की तरफ से ये भी सलाह दी गई है कि यूजर्स 15 दिसंबर के बाद Messenger Desktop App को अपने सिस्टम से हटा दें क्योंकि ये अब किसी भी काम का नहीं रहेगा. AppleInsider ने सबसे पहले इस बदलाव की जानकारी शेयर की थी.

Messenger Chats: क्या आपकी पुरानी चैट्स सेफ रहेंगी?

ऐप के बंद होने के बाद यूजर्स के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि उनकी चैट हिस्ट्री का क्या होगा? मेटा की ओर से बताया गया है कि आपकी चैट्स तब तक उपलब्ध रहेंगी जब तक आपने सीक्योर स्टोरेज ऑप्शन को ऑन किया हुआ है.

Secure Storage क्या है और कैसे करें चेक?

Secure Storage एक ऐसा फीचर है जो आपकी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को आपके सभी डिवाइस पर सेफ रूप से सेव और सिंक करने की सुविधा देता है. ये सुनिश्चित करता है कि आपकी चैट्स किसी भी एक डिवाइस तक सीमित न रहें.

Related Post

इस फीचर को चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. Messenger ऐप की Settings में जाएं.
2. Privacy & Safety सेक्शन खोलें.
3. End-to-End Encrypted Chats पर टैप करें.
4. वहां Message Storage पर जाएं और देखें कि Secure Storage एक्टिव है या नहीं.

अगर यह विकल्प ऑन है, तो आपकी चैट्स सेव रहेंगी. अगर नहीं, तो 15 दिसंबर से पहले इस फीचर को जरूर ऑन कर लें.

मैसेंजर का इस्तेमाल कैसे करें आगे?

ऐप के बंद होने के बाद भी मैसेंजर का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद नहीं होगा. आप अब भी Facebook की वेबसाइट या [messenger.com](https://www.messenger.com/) के जरिए अपनी चैट्स और मैसेजिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. मेटा केवल डेस्कटॉप ऐप को बंद कर रहा है, मैसेंजर प्लेटफॉर्म को नहीं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026