Home > टेक - ऑटो > Mercedes GLC Coupe या Audi Q8 55 TFSI कौन सी कार है ज्यादा दमदार, परफॉर्मेंस में कौन किसे देता है मात?

Mercedes GLC Coupe या Audi Q8 55 TFSI कौन सी कार है ज्यादा दमदार, परफॉर्मेंस में कौन किसे देता है मात?

Mercedes GLC Coupe vs Audi Q8 55 TFSI: Audi Q8 55 TFSI और Mercedes-Benz GLC Coupe दोनों ही लग्जरी SUV हैं, इसलिए इनकी सस्पेंशन तकनीक आराम और स्थिरता को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. आइए जानते हैं दोनों के बारे में सबकुछ-

By: sanskritij jaipuria | Published: March 9, 2026 4:38:08 PM IST



Mercedes GLC Coupe vs Audi Q8 55 TFSI: लग्जरी कार सेगमेंट में SUV की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. इस कैटेगरी में दो ऐसे मॉडल हैं जो अपनी स्टाइल, तकनीक और परफॉर्मेंस के कारण खास पहचान रखते हैं- Audi Q8 55 TFSI और Mercedes‑Benz GLC Coupe. हालांकि दोनों ही प्रीमियम ब्रांड की गाड़ियां हैं, लेकिन शेप, कीमत, इंजन और फीचर्स के मामले में इनके बीच काफी अंतर देखने को मिलता है. एक तरफ Q8 एक फ्लैगशिप लक्जरी SUV के रूप में आती है, वहीं GLC कूपे एक कॉम्पैक्ट और स्पोर्टी ऑप्शन माना जाता है.

कीमत और सेगमेंट का अंतर

सबसे पहले अगर कीमत की बात करें तो Audi Q8 55 TFSI इस मुकाबले में ज्यादा प्रीमियम पोजिशन में आती है. भारत में इसकी कीमत लगभग 1.10 से 1.13 करोड़ रुपये के बीच रहती है. इसके विपरीत Mercedes‑Benz GLC Coupe की शुरुआती कीमत लगभग 72 से 75 लाख रुपये के आसपास होती है.

इस अंतर से साफ है कि Q8 को कंपनी ने अपने फ्लैगशिप SUV के रूप में पेश किया है, जबकि GLC कूपे उन ग्राहकों के लिए है जो अपेक्षाकृत कम बजट में लक्जरी और स्पोर्टी डिजाइन चाहते हैं.

 इंजन और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में भी दोनों गाड़ियों का कैरेक्टर अलग है. Audi Q8 55 TFSI में 2995cc का V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 335 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है. ये इंजन SUV को दमदार एक्सीलरेशन और हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है.

दूसरी ओर Mercedes‑Benz GLC Coupe (300 4MATIC) में लगभग 1991–1999cc का 4-सिलेंडर इंजन दिया जाता है. ये इंजन पावरफुल जरूर है, लेकिन इसका मेन फोकस संतुलित परफॉर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी पर रहता है.

 साइज और रोड प्रेजेंस

आकार की दृष्टि से Audi Q8 55 TFSI ज्यादा बड़ी और प्रभावशाली SUV है. इसकी लंबाई करीब 4995 मिमी है, जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी काफी मजबूत महसूस होती है.

इसके मुकाबले Mercedes‑Benz GLC Coupe का साइज थोड़ा छोटा है. कॉम्पैक्ट डिजाइन और कूपे-स्टाइल रूफलाइन इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है, जो शहर में ड्राइविंग के लिए सुविधाजनक मानी जाती है.

 माइलेज और एफिशिएंसी

फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में Mercedes‑Benz GLC Coupe बढ़त बनाती है. ये लगभग 12.7 से 19 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है, जो इसके इंजन और सेगमेंट के हिसाब से अच्छा माना जाता है.

वहीं Audi Q8 55 TFSI का माइलेज लगभग 10 किमी प्रति लीटर के आसपास रहता है. चूंकि इसमें बड़ा और ज्यादा पावरफुल इंजन है, इसलिए इसका फ्यूल कंजम्प्शन थोड़ा ज्यादा होना स्वाभाविक है.

 इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

इंटीरियर की बात करें तो Audi Q8 55 TFSI काफी एडवांस और हाई-टेक केबिन प्रदान करती है. इसमें तीन बड़े टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलते हैं, जिनमें डिजिटल वर्चुअल कॉकपिट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस शामिल हैं.

वहीं Mercedes‑Benz GLC Coupe का केबिन ज्यादा कॉम्पैक्ट लेकिन स्पोर्टी फील देता है. इसमें भी आधुनिक इंफोटेनमेंट और डिजिटल फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन Q8 के मुकाबले इसका लेआउट थोड़ा कम जटिल और ज्यादा ड्राइवर-फोकस्ड है.

Advertisement