Categories: टेक - ऑटो

Maruti का बड़ा धमाका! Grand Vitara पर ₹1.80 लाख की छूट – अभी खरीदने का सबसे सही मौका!

मारुति की प्रीमियम MPV Invicto के Alpha+ ट्रिम पर इस महीने ₹1.40 लाख तक का ऑफर है। इसमें ₹25,000 का Cash Discount और ₹1.15 लाख का Scrappage Bonus शामिल है। Zeta+ ट्रिम पर सिर्फ ₹1.15 लाख तक का फायदा मिलेगा।

Published by Renu chouhan

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मारुति सुजुकी आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने अपनी Nexa रेंज की कारों – जैसे Grand Vitara, Fronx, Baleno, Ignis, XL6, Invicto, Ciaz और Jimny – पर इस अक्टूबर में खास ऑफर और डिस्काउंट दिए हैं। मारुति ने अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, और स्क्रैपेज बेनिफिट जैसे कई फायदे दिए हैं। हालांकि, ऑफर शहर-दर-शहर अलग हो सकते हैं, इसलिए डीलर से कन्फर्म करना जरूरी है।

Grand Vitara पर सबसे बड़ा ऑफर – ₹1.80 लाख तक की छूट

मारुति की सबसे चर्चित एसयूवी Grand Vitara पर इस महीने ₹1.80 लाख तक का फायदा मिल रहा है। Strong Hybrid वेरिएंट पर ₹1.80 लाख तक की छूट। Petrol वेरिएंट पर ₹1.50 लाख तक का फायदा, जिसमें ₹57,900 तक के Dominion Edition Accessories शामिल हैं। 

CNG मॉडल पर ₹40,000 तक की बचत।

Baleno पर भी मिल रहा है ₹1.05 लाख तक का फायदा। मारुति की पॉपुलर हैचबैक Baleno पर भी इस महीने शानदार डिस्काउंट है।

Delta AMT वेरिएंट पर कुल ₹1.05 लाख तक का लाभ।

इसमें ₹55,000 का Regal Kit, ₹20,000 का Cash Discount, और ₹30,000 का Exchange Bonus शामिल है। बाकी ऑटोमैटिक और CNG वर्जन पर भी ₹1 लाख तक का फायदा मिल सकता है।

Invicto MPV पर ₹1.40 लाख तक की छूट

मारुति की प्रीमियम MPV Invicto के Alpha+ ट्रिम पर इस महीने ₹1.40 लाख तक का ऑफर है। इसमें ₹25,000 का Cash Discount और ₹1.15 लाख का Scrappage Bonus शामिल है। Zeta+ ट्रिम पर सिर्फ ₹1.15 लाख तक का फायदा मिलेगा।

Related Post

Fronx पर ₹88,000 तक का फायदा

Maruti Fronx Turbo वेरिएंट खरीदने वालों के लिए ₹88,000 तक की छूट है। ₹30,000 का Cash Discount, ₹15,000 का Scrappage Bonus, ₹43,000 की Velocity Edition Accessories. वहीं, 1.2-लीटर पेट्रोल व CNG वर्जन पर ₹22,000 से ₹39,000 तक के लाभ हैं।

Ignis पर ₹75,000 तक का डिस्काउंट

मारुति की छोटी लेकिन स्टाइलिश कार Ignis AMT पर ₹75,000 तक की छूट है। ₹45,000 का Cash Offer, ₹30,000 का Scrappage Bonus. मैनुअल वेरिएंट पर ₹70,000 तक का ऑफर दिया जा रहा है।

Jimny पर ₹70,000 की बचत

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर! Maruti Jimny Alpha Trim पर ₹70,000 का फ्लैट डिस्काउंट है। हालांकि, Zeta वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है।

Ciaz और XL6 पर भी ऑफर

Ciaz, जिसे हाल ही में बंद किया गया है, अब भी कुछ डीलरशिप पर ₹45,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। XL6 MPV के पेट्रोल वर्जन पर ₹25,000 का Exchange Bonus और CNG वर्जन पर ₹10,000 का Cash Discount मिलाकर कुल ₹35,000 तक का फायदा मिल रहा है।

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026