Categories: टेक - ऑटो

धड़ाम से गिरे मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार! ये गाड़ियां भी हुईं सस्ती, देख लें पूरी List

मारुति सुजुकी के अलावा महिंद्रा, हुंडई, टाटा, टोयोटा, किआ, एमजी, होंडा, रेनो, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों ने भी कीमतों में कटौती की है. वहीं मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जगुआर लैंड रोवर, ऑडी और वोल्वो जैसी लग्जरी कार कंपनियों ने भी नई जीएसटी दरों का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया है.

Published by Renu chouhan

मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने हाल ही में जीएसटी (GST) दरों में बदलाव का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया है. इसके तहत मारुति की कई पॉपुलर कारों के दाम घटा दिए गए हैं. कंपनी ने अपने मॉडल्स पर 1.10 लाख रुपये तक की कटौती की है. इसमें सबसे बड़ा फायदा डिज़ायर ग्राहकों को हुआ है, क्योंकि मारुति की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार अब करीब 86 हजार रुपये सस्ती हो गई है.

Arena कारों की नई कीमतें
मारुति सुजुकी की Arena कारों में अब ग्राहकों को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है. नई लिस्ट के अनुसार –
* Alto K10 – ₹52,910 सस्ती
* S-Presso – ₹52,143 सस्ती
* WagonR – ₹63,911 सस्ती
* Celerio – ₹62,845 सस्ती
* Eeco – ₹67,929 सस्ती
* Swift – ₹80,966 सस्ती
* Dzire – ₹86,892 सस्ती
* Brezza – ₹48,207 सस्ती
* Ertiga – ₹46,224 सस्ती

Nexa कारों पर भी बड़ी कटौती
Nexa मॉडल्स खरीदने वालों को भी राहत मिली है. इनमें –
* Ignis – ₹69,240 सस्ती
* Baleno – ₹80,667 सस्ती
* Fronx – ₹1,10,384 सस्ती
* Jimny – ₹51,052 सस्ती
* Grand Vitara – ₹67,724 सस्ती
* XL6 – ₹51,155 सस्ती
* Invicto – ₹61,301 सस्ती

Related Post

क्यों घटे दाम?
दरअसल, नई जीएसटी व्यवस्था (GST 2.0) में सभी ICE और हाइब्रिड कारें अब 18% और 40% स्लैब में आ गई हैं. छोटी कारों (हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और कॉम्पैक्ट एसयूवी) पर केवल 18% जीएसटी लगेगा, जबकि बड़ी और लग्जरी कारों पर 40% जीएसटी लगाया जाएगा. इस बार कोई अतिरिक्त सेस (Cess) नहीं होगा.

पहले जीएसटी 1.0 में कारों पर 28% टैक्स के साथ 1% से 22% तक का सेस लगता था. जिसकी वजह से कुल टैक्स 29% से 50% तक पहुंच जाता था. यही कारण है कि अब कंपनियां ग्राहकों को कम कीमत पर गाड़ियां बेच पा रही हैं.

सिर्फ मारुति ही नहीं, बाकी कंपनियां भी हुईं सस्ती
मारुति सुजुकी के अलावा महिंद्रा, हुंडई, टाटा, टोयोटा, किआ, एमजी, होंडा, रेनो, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों ने भी कीमतों में कटौती की है. वहीं मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जगुआर लैंड रोवर, ऑडी और वोल्वो जैसी लग्जरी कार कंपनियों ने भी नई जीएसटी दरों का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026