Categories: टेक - ऑटो

Kia Sonet Vs Hyundai Venue: कौन सी SUV है असली ‘पैसा वसूल’? पढ़कर चौंक जाएंगे आप

भारत के सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ये दोनों कारें बहुत पॉपुलर हैं. लेकिन सवाल उठता है- आखिर कौन सी गाड़ी खरीदी जाए? आइए जानते हैं इन दोनों का फुल कंपैरिजन, जिससे आपको सही चुनाव करने में मदद मिलेगी.

Published by Renu chouhan

अगर आप एक 7-सीटर SUV नहीं लेना चाहते और आपका बजट भी थोड़ा लिमिटेड है, तो Kia Sonet और Hyundai Venue दोनों ही शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. भारत के सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ये दोनों कारें बहुत पॉपुलर हैं. लेकिन सवाल उठता है- आखिर कौन सी गाड़ी खरीदी जाए? आइए जानते हैं इन दोनों का फुल कंपैरिजन, जिससे आपको सही चुनाव करने में मदद मिलेगी.

कीमत में मामूली फर्क – कौन सस्ती, कौन महंगी?
दोनों SUVs की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. Hyundai Venue की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,94,100 लाख है. Kia Sonet की शुरुआती कीमत ₹7,99,900 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यानी कीमत के मामले में दोनों लगभग बराबर हैं. इसलिए आपको सिर्फ प्राइस देखकर फैसला नहीं करना चाहिए.

इंजन और परफॉर्मेंस – दोनों में बराबरी का टक्कर
Hyundai Venue में आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं- 

– 1.2L पेट्रोल इंजन (83 bhp)
– 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन (120 bhp)
– 1.5L डीजल इंजन (116 bhp)

Kia Sonet में भी वही तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं-

Related Post

– 1.2L पेट्रोल (83 bhp)
– 1.0L टर्बो पेट्रोल (120 bhp)
– 1.5L डीजल (116 bhp)

लेकिन खास बात ये है कि Sonet में आपको DCT और 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन का एक्स्ट्रा ऑप्शन भी मिलता है. यानी ड्राइविंग का मज़ा और स्मूथनेस यहां थोड़ी ज्यादा है.

माइलेज – कौन सी SUV देगी ज़्यादा रिटर्न?
जब बात आती है फ्यूल एफिशिएंसी की, तो दोनों SUVs लगभग एक जैसी हैं. Hyundai Venue देती है 17.5 से 24.2 किमी/लीटर का माइलेज. Kia Sonet देती है 18.4 से 24.1 किमी/लीटर का माइलेज. मतलब अगर आप पेट्रोल या डीजल वर्जन ले रहे हैं, तो दोनों ही आपको लगभग समान माइलेज देंगी.

फीचर्स – टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में कौन आगे?
Hyundai Venue में सेफ्टी और कंफर्ट दोनों का ध्यान रखा गया है. इसमें 6 एयरबैग, ब्लू-लिंक कनेक्टेड फीचर्स, और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं. वहीं Kia Sonet भी पीछे नहीं है. इसमें 6 एयरबैग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, और रियर सनशेड जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं (खासकर टॉप वेरिएंट में). तो फीचर्स के मामले में Kia Sonet थोड़ी आगे दिखाई देती है.

कौन सी SUV खरीदना रहेगा फायदेमंद?
अगर आप स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम फील पसंद करते हैं, तो Kia Sonet आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकती है. लेकिन अगर आप प्रैक्टिकैलिटी और ब्रांड ट्रस्ट पर ज्यादा ध्यान देते हैं, तो Hyundai Venue एक समझदार विकल्प है. दोनों SUVs दमदार हैं, बस आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही चुनाव करना है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026