Categories: टेक - ऑटो

IRCTC Smart Retry feature: IRCTC ले आया नया iPay फीचर, अब टिकट बुकिंग में नहीं फेल होगी ट्रांजैक्शन, जानें क्या हैं इसके फायदे?

IRCTC Smart Retry feature: अक्सर जब आप टिकट बुक करते हैं तो पेमेंट करते वक्ट पैसा कट जाता है लेकिन उसका मैसेज नहीं आता है. ऐसे में अब रेलेवे रिट्राई ऑप्शन लेकर आया है. आइए जानते हैं कि ये क्या है-

Published by sanskritij jaipuria

IRCTC Smart Retry feature: रेल टिकट बुक करते समय कई बार ऐसा होता है कि बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन IRCTC को सक्सेसफुल पेमेंट का मैसेज नहीं मिलता. इससे टिकट बुक नहीं होता, बावजूद इसके कि आपका पैसा कट चुका होता है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने अपने iPay ऐप में ‘Resume/Retry Booking’ फीचर ऐड किया है.

Resume/Retry Booking फीचर क्या है?

इस फीचर की मदद से अगर आपके बैंक से पैसे कटने के बावजूद IRCTC को सक्सेसफुल पेमेंट का मैसेज नहीं मिलता, तो आप उसी दिन दूसरी बार टिकट बुक करते समय पहले से कट चुके पैसे का उपयोग कर सकते हैं.  इसमें ये शर्त है कि दोनों लेनदेन की राशि समान होनी चाहिए. इस फीचर का मेन उद्देश्य यात्रियों के पैसे और समय की बचत करना है, खासकर भीड़ वाले समय में.

IRCTC iPay ऐप के फायदे

IRCTC iPay ऐप का इस्तेमाल करने से यात्रियों को किसी तीसरे प्लेटफर्म की जरूरत नहीं पड़ती. ऐप में निम्नलिखित भुगतान ऑप्शन उपलब्ध हैं:

 क्रेडिट कार्ड
 डेबिट कार्ड
 नेट बैंकिंग
 UPI
 iMudra वॉलेट
 प्री-पेड कार्ड
 ऑटोपे (mandate-based payment instruments)

Aadhaar ऑथेंटिकेशन जरूरी

1 जनवरी 2026 से, Advance Reservation Period (ARP) के पहले दिन सामान्य रिजर्व टिकट बुक करने के लिए केवल Aadhaar प्रमाणित लोग ही टिकट बुक कर पाएंगे.

Related Post

IRCTC अकाउंट में Aadhaar लिंक कैसे करें

यदि आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट के लिए Aadhaar ऑथेंटिकेशन नहीं किया है, तो इसे तुरंत करना चाहिए.

1. अपने वेब ब्राउजर में [www.irctc.co.in](http://www.irctc.co.in) खोलें.
2. लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालकर साइन इन करें.
3. My Account टैब पर जाएं और Authenticate User चुनें.
4. Authentication पेज पर अपना Aadhaar नंबर या Virtual ID डालें. स्क्रीन पर दिख रहे नाम, जन्म तिथि और लिंग की जानकारी Aadhaar कार्ड से मेल खाती हो, ये चेक करें. गलत होने पर Edit ऑप्शन से सही करें.
5. Verify details and receive OTP पर क्लिक करें. OTP आपके Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा.
6. OTP डालें और स्क्रीन पर दिख रहे consent को पढ़कर अगरी करें.
7. Submit बटन पर क्लिक करके प्रोसेस पूरा करें.

इस तरह, IRCTC iPay ऐप का Resume/Retry Booking फीचर और Aadhaar प्रमाणिकरण यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को आसान और सेफ बनाते हैं.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026

IAS Resignation Rules: IAS बनना ही नहीं, नौकरी छोड़ना भी है सबसे मुश्किल! जानें क्या कहते हैं नियम?

IAS Resignation Rules: आईएएस के पद को देश में काफी प्रतिष्ठित पद माना जाता है.…

March 29, 2026

आपकी निजी जानकारी अब रहेगी पूरी तरह सेफ- Aadhaar App पर आ गया नया फीचर, जानें फायदे

Aadhaar App New Feature: अधार अब पहचान शेयर करने का तरीका बदलने वाला है… आधार…

March 29, 2026