Categories: टेक - ऑटो

iOS 26 release date: नया Liquid Glass डिजाइन और Apple Intelligence फीचर्स, जानिए किन iPhones में मिलेगा सपोर्ट

यह अपडेट iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही रोलआउट होगा. कंपनी का कहना है कि यह अपडेट सभी सपोर्टेड iPhones पर मुफ्त में उपलब्ध होगा और इसमें कई बड़े बदलाव और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.

Published by Renu chouhan

Apple ने आखिरकार यह कन्फर्म कर दिया है कि iOS 26 का अपडेट भारत और बाकी देशों में 15 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएगा. यह अपडेट iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही रोलआउट होगा. कंपनी का कहना है कि यह अपडेट सभी सपोर्टेड iPhones पर मुफ्त में उपलब्ध होगा और इसमें कई बड़े बदलाव और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.

किन iPhones पर मिलेगा iOS 26 अपडेट?
Apple ने बताया कि iOS 26 का अपडेट iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा. यानी iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 सीरीज वाले यूजर भी इसे पा सकेंगे.
• iPhone XR, iPhone XS और iPhone SE (2nd Gen और पुराने मॉडल) को यह अपडेट नहीं मिलेगा.
• रोलआउट 15 सितंबर की शाम (IST) से शुरू होगा और धीरे-धीरे सभी डिवाइसेज तक पहुँचेगा.

Related Post

iOS 26 के नए फीचर्स
Apple ने इस बार iOS 26 में कई अहम अपग्रेड दिए हैं:
1. Liquid Glass Design- अब इंटरफेस ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) होगा, जिसमें फ्लोटिंग मेन्यू और स्मूद ऐनिमेशन मिलेंगे.
2. Apple Intelligence 2.0- इसमें अब Visual Intelligence, फोन कॉल के दौरान Live Translation, और Genmoji व Image Playground जैसे क्रिएटिव टूल्स शामिल हैं.
3. नया CarPlay डिजाइन- अब इसमें कॉम्पैक्ट नोटिफिकेशंस और लिक्विड ग्लास इंटरफेस मिलेगा, जिससे कार में इस्तेमाल और आसान होगा.
4. Messages ऐप अपग्रेड- ग्रुप चैट में पोल्स, बैकग्राउंड और नए टाइपिंग इंडिकेटर्स जोड़े गए हैं.
5. Phone ऐप में Call Screening- यह फीचर अज्ञात या स्पैम कॉल्स को ऑटोमैटिकली फ़िल्टर करेगा.

भारत में कब और कैसे मिलेगा अपडेट?
• iOS 26 अपडेट 15 सितंबर 2025 की शाम से भारत में उपलब्ध होगा.
• इसे डाउनलोड करने के लिए iPhone यूजर्स को Settings > General > Software Update में जाना होगा.
• Apple की सलाह है कि अपडेट इंस्टॉल करने से पहले फोन का बैकअप लें और डिवाइस को Wi-Fi से कनेक्ट करें.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan
Tags: ios26

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026