Categories: टेक - ऑटो

Indian Railway Night Rules: रात में ही लागू होते हैं रेलवे के ये विशेष नियम, जान लें नहीं तो हो सकती है परेशानी

Railway Night Journey Tips: भारतीय रेलवे द्वारा रात 10 बजे के बाद लागू किए गए खास नियम होते हैं जिसे आपको भी जानना चाहिए। आइए जानते हैं रेलवे से जुड़ी जरूरी जानकारी, जो आपकी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी।

Published by Shivani Singh

Train Travel Guidelines: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के समय के लिए कुछ विशेष नियम लागू किए हैं। अगर आप अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आपको इन नियमों की जानकारी ज़रूर होनी चाहिए, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं रात 10 बजे के बाद ट्रेन में क्या-क्या नियम लागू होते हैं और किन बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।

रात में लागू कुछ विशेष नियम

रेलवे ने रात 10 बजे के बाद कोच के अंदर अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोई भी यात्री ज़ोर से या मोबाइल पर बात नहीं कर सकता। बिना ईयरफोन के तेज़ आवाज़ में संगीत बजाना भी प्रतिबंधित है। इसी तरह, नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद रखनी होंगी ताकि अन्य यात्रियों की नींद में खलल न पड़े।

Related Post

Travel without ticket: ट्रेन का टिकट नहीं ले पाए? इमरजेंसी में ऐसे कर सकते हैं सफर, जानिए पूरी जानकारी यहाँ

टीटीई, सेवा और सीट से जुड़े नियम

भारतीय रेलवे के अनुसार, रात 10 बजे के बाद TTE यात्रियों के टिकट चेक नहीं कर सकते। वहीं, आप रात्री में तेज आवाज में आपस में बात भी नहीं कर सकते क्योंकि सो रहे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। अगर किसी यात्री के पास मिडिल बर्थ है, तो वह रात 10 बजे के बाद ही अपनी सीट खोल सकता है और लोअर बर्थ वाला यात्री इस पर आपत्ति नहीं कर सकता। लेकिन मिडल बर्थ वाले यात्री को सुबह 6 बजे अपनी सीट बंद करना पड़ेगा। इसके अलावा, ट्रेन सेवा रात में ऑनलाइन खाना नहीं परोसेगी, हालाँकि ई-कैटरिंग से पहले से ऑर्डर किया गया खाना डिलीवर किया जा सकता है।

रात 10 बजे के बाद भारतीय रेलवे द्वारा जारी नियम

  • रात 10 बजे के बाद, TTE आपके टिकट चेक करने की जिद्द नहीं कर सकता।
  • नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद रहती है।
  • यात्री रात 10 बजे के बाद बात नहीं कर सकते।
  • मिडिल बर्थ वाला यात्री रात 10 बजे से अपनी सीट खोल सकता है। हालाँकि सुबह 6 बजे के बाद उन्हें बर्थ समेटना होगा।
  • ट्रेन सेवा रात 10 बजे के बाद ऑनलाइन खाना नहीं परोस सकती। हालाँकि, आप ई-कैटरिंग सेवा के साथ रात में भी ट्रेन में अपना खाना या नाश्ता पहले से ऑर्डर कर सकते हैं।

नवरात्र से दीपावली तक धमाकेदार फोर व्हीलर होंगे लॉन्च! खरीदें SUVs और इलेक्ट्रिक कारें

Shivani Singh

Recent Posts

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026

Viral Video: पापा-मम्मी मर गए’, टीचर के एक सवाल ने बच्चे की आंखें कर दिन नम, Video Viral

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई…

March 17, 2026

Jannat Zubair: दिन-दहाड़े बदसलूकी! Jannat Zubair और भाई के साथ मारपीट,जानें क्या है पूरा मामला?

Jannat Zubair: जन्नत जुबैर जो एक TV एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं, उनके साथ बीते सोमवार…

March 17, 2026