Categories: टेक - ऑटो

अब कोई स्पैम कॉल नहीं करेगा परेशान – जानिए एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए सबसे आसान ट्रिक

भारत सरकार ने नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (NCPR) बनाया है, जो पहले NDNC के नाम से जाना जाता था। इससे आप टेलीकॉलर की अनचाही कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Published by Renu chouhan

आजकल हर किसी के मोबाइल पर दिन में कई बार अनजान नंबरों से कॉल्स आते हैं – कभी “लोन ऑफर”, तो कभी “फ्री गिफ्ट” का झांसा। ये कॉल्स न सिर्फ समय खराब करती हैं बल्कि कई बार फ्रॉड का कारण भी बनती हैं। ऐसी कॉल्स टेलीकॉलर, प्रमोशनल एजेंसी या स्कैमर्स की तरफ से आती हैं। आप फोन साइलेंट रखकर या DND ऑन करके इन्हें हमेशा नहीं रोक सकते, क्योंकि इससे जरूरी कॉल्स भी मिस हो सकती हैं। ऐसे में सही तरीका है – अपने फोन और नेटवर्क में स्पैम कॉल ब्लॉकिंग फीचर एक्टिव करना।

नेशनल डू नॉट कॉल रजिस्ट्रेशन (NDNC/NCPR) में नंबर रजिस्टर करें
भारत सरकार ने नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (NCPR) बनाया है, जो पहले NDNC के नाम से जाना जाता था। इससे आप टेलीकॉलर की अनचाही कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

इसका तरीका बेहद आसान है:-

अपने SMS ऐप में जाएं और “START” लिखकर 1909 पर भेजें।

आपको एक रिप्लाई में श्रेणियों की लिस्ट मिलेगी, जैसे Banking, Real Estate, Education आदि।

जिस श्रेणी की कॉल्स आप ब्लॉक करना चाहते हैं, उस का कोड भेजें।

कुछ ही घंटों में आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा, और आपका DND एक्टिव हो जाएगा।

इस सर्विस से बैंकों, कंपनियों या सर्विस प्रोवाइडर्स के जरूरी मैसेज पर कोई असर नहीं पड़ता, सिर्फ अनवांटेड प्रमोशनल कॉल्स ब्लॉक होती हैं।

टेलीकॉम ऑपरेटर से DND सर्विस ऑन करें

Related Post

हर मोबाइल कंपनी अपने यूज़र्स को डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सुविधा देती है। आप इसे ऐप या वेबसाइट से एक्टिव कर सकते हैं:-

Jio यूज़र्स: MyJio App → Settings → Service Settings → Do Not Disturb में जाकर मनचाही कैटेगरी ब्लॉक करें।

Airtel यूज़र्स: airtel.in/airtel-dnd पर जाएं, मोबाइल नंबर डालें, OTP से वेरिफाई करें और कैटेगरी चुनें।

Vi (Vodafone Idea): discover.vodafone.in/dnd खोलें और अपनी डीटेल भरें।

BSNL यूज़र्स: “start dnd” टाइप कर 1909 पर भेजें और कॉल कैटेगरी चुनें।

इन तरीकों से आपका नंबर टेलीकॉलर्स की लिस्ट से हट जाता है और स्पैम कॉल्स कम होने लगती हैं।

मैन्युअली स्पैम नंबर ब्लॉक करें
अगर कोई खास नंबर बार-बार परेशान कर रहा है, तो उसे मैन्युअली ब्लॉक करना सबसे आसान है। अपने Phone App में जाएं → Call History खोलें → जिस नंबर से स्पैम कॉल आई है, उस पर लॉन्ग प्रेस करें → “Block” या “Report Spam” पर टैप करें। हालांकि ध्यान रहे, स्पैमर्स अक्सर नए नंबर से कॉल करते हैं, इसलिए यह तरीका अस्थायी है।

एंड्रॉयड के इनबिल्ट स्पैम फिल्टर को ऑन करें
एंड्रॉयड फोन में पहले से ही एक Caller ID & Spam Filter फीचर मौजूद होता है, जो अज्ञात या संदिग्ध कॉल्स को अपने आप पहचान लेता है।

इसे ऑन करने के लिए: – Phone App → Settings → Caller ID & Spam → Filter Spam Calls और See Caller & Spam ID को ऑन करें।
इससे आपका फोन उन नंबरों की पहचान और चेतावनी दिखा देगा, जो स्पैम या फ्रॉड हो सकते हैं।

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026