Categories: टेक - ऑटो

Gmail यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: अब आप अपना ईमेल पता बदल सकते हैं, जानिए सबकुछ..!

Google Gmail New Feature: Gmail अब धीरे-धीरे यूजर्स को अपना ईमेल पता बदलने की सुविधा देगा. साल में केवल एक बार और कुल तीन बार बदलाव संभव है. यूजर्स को फिशिंग हमलों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Published by sanskritij jaipuria

Google Gmail New Feature: कुछ समय से Gmail यूजर्स को अपने ईमेल पते में बदलाव करने का इंतजार था. जबकि ProtonMail और Outlook जैसी सर्विसेज पहले से ही ये सुविधा देती हैं, Google ने कभी इस ऑप्शन को Gmail में पेश नहीं किया था. अब ऐसा लगता है कि ये जल्द ही बदलने वाला है.

लेकिन इस बदलाव के साथ कुछ सुरक्षा खतरे भी जुड़ सकते हैं. यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं.

Gmail पता बदलने की सुविधा

Google Pixel Hub Telegram ग्रुप में जानकारी मिली कि Google ने एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि Gmail पता बदलने का ऑप्शन धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है.

डॉक्यूमेंट में लिखा है कि आप अपने Google अकाउंट का ईमेल पता बदल सकते हैं, बशर्ते कि वो Gmail का पता हो. नया पता चुनते समय ध्यान दें कि ये भी Gmail के अंत में समाप्त होना चाहिए.

Related Post

जरूरी बातें:

एक साल में आप केवल एक बार अपना Gmail पता बदल सकते हैं.
किसी भी अकाउंट के लिए कुल तीन बार बदलाव की अनुमति है.
पुराना Gmail पता भी काम करता रहेगा और दोनों पुराने और नए पते पर ईमेल मिलती रहेगी.

हैकर्स का खतरा

हालांकि ये बदलाव यूजर्स के लिए अच्छी खबर लग सकती है, लेकिन इसके साथ कुछ खतरे भी हैं. साइबर अपराधी डर, शंका और भ्रम का फायदा उठाने में माहिर होते हैं.

क्योंकि Gmail पता आपके Google अकाउंट और सभी Google सेवाओं में लॉगिन के लिए भी उपयोग होता है. अगर कोई आपको लिंक भेजकर कहे कि आप अपना Gmail पता बदल सकते हैं, तो ये फिशिंग हमला हो सकता है. इसका मकसद आपका लॉगिन विवरण चुराना और आपके अकाउंट पर कब्जा करना होता है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Nora Fatehi: भारत समेत दुनिया के कलाकारों के लिए मिसाल! नोरा फतेही का Bad Bunny को सलाम

Nora Fatehi: रैपर-सिंगर बैड बनी की सुपर बाउल हाफटाइम परफॉर्मेंस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन…

February 10, 2026

Shabana Mahmood: UK की पहली मुस्लिम PM बनने की दहलीज पर शबाना महमूद? पाकिस्तान से है खास कनेक्शन, जानें कौन हैं ये मोहतरमा?

Britain Epstein Files Connection: एपस्टीन फाइल्स के बाद दुनियाभर में एक अलग ही आक्रोश पनप उठा…

February 10, 2026