Categories: टेक - ऑटो

भूल जाइए 10 लाख! अब सिर्फ 8 लाख में मिलेगी Maruti Ertiga, जानिए नई कीमतें

Ertiga के एंट्री-लेवल LXI MT वेरिएंट की कीमत अब ₹8.80 लाख हो गई है, जो पहले ₹9.12 लाख थी. इसी तरह VXI MT अब ₹9.85 लाख में मिलेगा, जिसमें ₹36,000 की कटौती हुई है.

Published by Renu chouhan

भारत सरकार की नई GST 2.0 नीति ने कार खरीदारों को बड़ी राहत दी है. 22 सितंबर 2025 से लागू हुई इस नई टैक्स स्लैब के बाद सभी कंपनियों ने अपने ICE (आंतरिक दहन इंजन) कारों के दाम घटाने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में मारुति सुजुकी ने भी अपनी पॉपुलर एमपीवी Maruti Ertiga समेत कई मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है.

1.11 लाख रुपये तक सस्ती हुई मारुति कारें
मारुति सुजुकी ने अपने मॉडल लाइनअप में ₹30,000 से लेकर ₹1.11 लाख तक की प्राइस कट की घोषणा की है. खासकर Maruti Ertiga, जो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है, अब पहले से ₹47,000 तक सस्ती मिल रही है. इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो बजट-फ्रेंडली 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं.

वेरिएंट्स पर नई कीमतें
Ertiga के एंट्री-लेवल LXI MT वेरिएंट की कीमत अब ₹8.80 लाख हो गई है, जो पहले ₹9.12 लाख थी. इसी तरह VXI MT अब ₹9.85 लाख में मिलेगा, जिसमें ₹36,000 की कटौती हुई है. ZXI और ZXI+ मैनुअल वेरिएंट्स पर क्रमशः ₹39,000 और ₹41,000 की कमी आई है. वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में भी ₹41,000 से लेकर ₹47,000 तक की बचत हो रही है.

Related Post

CNG वेरिएंट्स पर भी फायदा
जो ग्राहक सीएनजी मॉडल लेना चाहते हैं, उनके लिए भी खुशखबरी है. VXI CNG अब ₹10.77 लाख में मिलेगा, जिसमें ₹39,000 की कमी है. वहीं ZXI CNG पर ₹42,000 की बचत हो रही है. फ्लीट खरीदारों के लिए टूर M MT और टूर M CNG वेरिएंट्स भी क्रमशः ₹36,000 और ₹38,000 सस्ते हो गए हैं.

ग्राहकों को होगा सीधा फायदा
इस कटौती के बाद Maruti Ertiga और भी ज्यादा किफायती फैमिली कार बन गई है. पहले जहां लोग 9–10 लाख तक के बजट में Ertiga खरीदते थे, वहीं अब सिर्फ ₹8 लाख से थोड़ी ज्यादा कीमत में यह कार उपलब्ध होगी. जीएसटी 2.0 की वजह से मारुति के साथ-साथ बाकी कंपनियों की गाड़ियां भी सस्ती होंगी, जिससे ऑटोमोबाइल बाजार में नई जान आने की उम्मीद है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026