Categories: टेक - ऑटो

अब Electric Car चलेगी दुगनी दूरी! बस अपनाएं ये 4 स्मार्ट EV टिप्स और भूल जाइए चार्जिंग की टेंशन

EV यूज़र्स की सबसे बड़ी समस्या होती है- “रेंज” यानी एक बार चार्ज करने पर कार कितनी दूरी तय कर सकती है. बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में चार्जिंग स्टेशन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप पहाड़ी इलाकों या छोटे शहरों की यात्रा कर रहे हैं तो चार्जिंग पॉइंट ढूंढना मुश्किल हो सकता है.

Published by Renu chouhan

इलेक्ट्रिक कारें आज के समय में बहुत पॉपुलर हो रही हैं क्योंकि ये पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाती हैं और पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प हैं. लेकिन, EV यूज़र्स की सबसे बड़ी समस्या होती है- “रेंज” यानी एक बार चार्ज करने पर कार कितनी दूरी तय कर सकती है. बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में चार्जिंग स्टेशन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप पहाड़ी इलाकों या छोटे शहरों की यात्रा कर रहे हैं तो चार्जिंग पॉइंट ढूंढना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में कार की बैटरी खत्म होने का डर बना रहता है. लेकिन कुछ स्मार्ट ड्राइविंग और मेंटेनेंस हैबिट्स अपनाकर आप अपनी EV की रेंज को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.

ड्राइविंग की आदतें बदलें
आपकी ड्राइविंग स्टाइल का सीधा असर आपकी इलेक्ट्रिक कार की रेंज पर पड़ता है. अगर आप स्मूद ड्राइव करते हैं, तो बैटरी ज्यादा समय तक चलती है. तेज एक्सीलरेशन और बार-बार अचानक ब्रेक लगाने से बचें. धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाने से बैटरी की खपत कम होती है और रेंज बढ़ती है. अगर आप हाइवे पर ड्राइव कर रहे हैं, तो बार-बार स्पीड बदलने से बचें. क्रूज़ कंट्रोल फीचर ऑन करके एक तय स्पीड पर चलना ज्यादा फायदेमंद होता है.

रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करें
आजकल ज़्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों में “Regenerative Braking System” फीचर दिया जाता है. यह सिस्टम ब्रेक लगाने पर एनर्जी को वेस्ट नहीं होने देता, बल्कि उसी एनर्जी को इलेक्ट्रिसिटी में बदलकर बैटरी को चार्ज करता है. यानि जितना आप समझदारी से ब्रेक का इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही आपकी EV की बैटरी खुद से चार्ज होती जाएगी. यह फीचर आपकी रेंज को 10-15% तक बढ़ा सकता है.

Related Post

एयर कंडीशनर का समझदारी से इस्तेमाल करें
जैसे पेट्रोल और डीजल कारों में एसी चलाने से माइलेज घटता है, वैसे ही इलेक्ट्रिक कारों में भी एसी चलाने से रेंज पर असर पड़ता है. अगर आप हर समय एसी ऑन रखेंगे, तो बैटरी जल्दी खत्म होगी. इसलिए कोशिश करें कि एसी का इस्तेमाल कम से कम करें, खासकर लंबी यात्राओं के दौरान. अगर मौसम थोड़ा ठंडा है, तो खिड़कियां खोलकर नेचुरल वेंटिलेशन का फायदा उठाएं.

टायर प्रेशर पर ध्यान देना ज़रूरी
EV की रेंज को बढ़ाने में टायरों की भूमिका भी अहम होती है. अगर टायरों में हवा कम है तो मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है. टायरों में हमेशा कंपनी द्वारा बताई गई हवा का सही प्रेशर बनाए रखें. महीने में कम से कम एक बार टायर प्रेशर चेक कराएं. सही टायर प्रेशर से गाड़ी स्मूथ चलती है और बैटरी की खपत कम होती है, जिससे रेंज बढ़ जाती है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026