Categories: टेक - ऑटो

Diwali से पहले मारुति को लगा जोरदार झटका! धड़ाम से गिरी बिक्री, आंकड़े चीख-चीखकर बता रहे सच्चाई

Maruti Sales: अगस्त 2025 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जब टॉप 10 हैचबैक कारों में मारुति की 5 गाड़ियां शामिल होने के बावजूद उनकी बिक्री में गिरावट आई.

Published by Renu chouhan

भारतीय कार बाजार में छोटी कारों की डिमांड पिछले एक साल से लगातार घट रही है. इसका सबसे ज्यादा असर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) पर पड़ा है. अगस्त 2025 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जब टॉप 10 हैचबैक कारों में मारुति की 5 गाड़ियां शामिल होने के बावजूद उनकी बिक्री में गिरावट आई. सिर्फ बलेनो (Baleno) ही ऐसी कार रही जिसने कंपनी को राहत दी और उसकी बिक्री स्थिर रही. सरकार द्वारा हाल ही में छोटी कारों पर जीएसटी दरें कम करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में बिक्री के आंकड़े सुधर सकते हैं. आइए, एक-एक करके देखते हैं मारुति की पॉपुलर हैचबैक कारों की ताजा सेल्स रिपोर्ट.

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR)
मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली कार वैगनआर ने अगस्त 2025 में 14,552 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. यह आंकड़ा भले ही इसे टॉप पर रखता है, लेकिन पिछले साल अगस्त (16,450 यूनिट्स) की तुलना में करीब 12% की गिरावट आई है. वैगनआर का बड़ा और स्पेशियस डिजाइन इसे फैमिली कार के रूप में लोकप्रिय बनाए रखता है, लेकिन बिक्री का यह गिरना मारुति के लिए चिंता की बात है.

मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno)
मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो इस बार कंपनी की सबसे मजबूत परफॉर्मर रही. अगस्त 2025 में 12,549 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल अगस्त (12,485 यूनिट्स) की तुलना में लगभग 1% की बढ़ोतरी है. पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध बलेनो ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई है. यही वजह है कि यह लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही और नुकसान से बच निकली.

Related Post

मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)
स्पोर्टी लुक और युवाओं की पसंद मानी जाने वाली स्विफ्ट की बिक्री में अगस्त 2025 में गिरावट दर्ज हुई. इस महीने कुल 12,385 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 12,844 यूनिट्स था. यानी लगभग 4% की गिरावट आई. इसके बावजूद, स्विफ्ट टॉप 10 हैचबैक कारों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बनी रही.

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10)
मारुति की एंट्री लेवल कार ऑल्टो K10 की बिक्री में इस बार भारी गिरावट देखने को मिली. अगस्त 2025 में इस कार की 5,520 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 8,546 यूनिट्स था. यानी बिक्री में लगभग 35% की गिरावट दर्ज हुई. इसके बावजूद, ऑल्टो टॉप 10 हैचबैक लिस्ट में चौथे नंबर पर रही.

मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis)
नेक्सा डीलरशिप से बिकने वाली इग्निस की परफॉर्मेंस भी कमजोर रही. अगस्त 2025 में इसकी 2,097 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 2,464 यूनिट्स था. यानी इसमें करीब 15% की गिरावट आई. इग्निस टॉप 10 हैचबैक कारों की लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर रही.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026