Categories: टेक - ऑटो

Calculator AC & CE Button: क्या आप कैलकुलेटर पर मौजूद AC & CE का मतलब जानते हैं?

Calculator AC & CE Button Meaning: कैलकुलेटर एक ऐसी चीज है जिसका यूज आज के समय में हर कोई करता है, लेकिन बहुत कम ही लोग है जिन्हें कैलकुलेटर पर मौजूद AC & CE बटन का मतलब पता होता है. अगर आपको भी नहीं पता है तो आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Calculator AC & CE Button Meaning and Full Form: कैलकुलेटर आज के समय में हर जगह इस्तेमाल होने वाला एक जरूरी डिवाइस बन गया है. स्कूल के दिनों में हम इसे गणित के सवाल हल करने के लिए यूज करते हैं, वहीं ऑफिस, दुकान या घर में तेज हिसाब-किताब के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर लोग केवल जोड़, घटाव, गुणा और भाग के बटन का उपयोग करते हैं, लेकिन कैलकुलेटर पर कुछ ऐसे बटन भी होते हैं, जिनके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं होती. इनमें AC और CE बटन सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं.

AC बटन – All Clear

AC बटन का पूरा नाम All Clear होता है. ये बटन तब काम आता है, जब आप कैलकुलेटर पर किए गए सभी हिसाब को पूरी तरह से मिटाना चाहते हैं.

जैसे ही आप AC बटन दबाते हैं, आपके द्वारा टाइप किए गए सभी नंबर, ऑपरेटर और फंक्शंस मिट जाते हैं. कैलकुलेटर फिर 0 पर रीसेट हो जाता है और आप नई गणना शुरू कर सकते हैं. ये बटन तब सबसे ज्यादा उपयोगी होता है, जब गणना पूरी तरह से गलत हो गई हो और आप शुरुआत से सब कुछ दोबारा करना चाहते हों.

Related Post

CE बटन – Clear Entry

दूसरा जरूरी बटन है CE, जिसका मतलब Clear Entry है. ये बटन केवल लास्ट डाले गए नंबर या एंट्री को हटाने के लिए प्रयोग किया जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आप गलत नंबर टाइप कर देते हैं, तो CE दबाने पर सिर्फ वो नंबर मिट जाएगा, पूरी गणना नहीं. इससे आपको पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ती. CE बटन विशेष रूप से तब उपयोगी है, जब आप बड़ी गणना कर रहे हों और छोटी गलती को सुधारना चाहते हों.

मोबाइल कैलकुलेटर में अंतर

आजकल मोबाइल फोन में भी कैलकुलेटर उपलब्ध है. लेकिन मोबाइल के कैलकुलेटर में अक्सर AC और CE बटन नहीं होते, इसलिए ऐसे मामलों में आपको मैन्युअली सभी नंबर हटाने या अंतिम एंट्री सुधारने की आवश्यकता पड़ती है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Type 2 Diabetes: टाइप-2 डायबिटीज बनी ‘साइलेंट किलर’, चुपचाप लिवर को कर रही डैमेज; नई स्टडी से बढ़ी चिंता

Type 2 Diabetes:  नई स्टडी ने यह साफ कर दिया है कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड…

April 7, 2026

भारतीय कंपनी का कमाल, लांच किया दुनिया का पहला ‘Protein Condom’!जानें क्यों हो रहें ट्रोल?

Protein Condom launch in India: कंपनी ने अपने विज्ञापन में बहुत सीमित जानकारी दी है.…

April 7, 2026

PF Withdrawal Rules: अब सीधे एटीएम से निकालें पीएफ, जानिए कितनी रकम मिलेगी एक बार में

PF Withdrawal Rules: ईपीएफओ 3.0 के लागू होने के बाद पीएफ निकासी की प्रक्रिया पूरी…

April 7, 2026