Categories: टेक - ऑटो

₹24,900 में लॉन्च हुए Beats Powerbeats Fit, 30 घंटे चलेगा बैटरी और मिलेगा जबरदस्त साउंड!

Apple के म्यूजिक, स्पोर्ट्स और Beats डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट ओलिवर शुस्सर ने कहा कि- “Powerbeats Fit में हमने फिटनेस के लिए बेस्ट डिजाइन, जबरदस्त परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी को एक साथ लाया है. यह वाकई Powerbeats फैमिली में एक शानदार ऐडिशन है.”

Published by Renu chouhan

Apple की सब-ब्रांड Beats ने अपने नए Powerbeats Fit ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. यह मशहूर Beats Fit Pro का अपग्रेड वर्जन है और पॉपुलर Powerbeats फैमिली का नया सदस्य भी है. भारत में इसकी कीमत ₹24,900 रखी गई है. ग्राहक इसे Apple.com से ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं, यह 2 अक्टूबर से ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा. Apple के म्यूजिक, स्पोर्ट्स और Beats डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट ओलिवर शुस्सर ने कहा कि- “Powerbeats Fit में हमने फिटनेस के लिए बेस्ट डिजाइन, जबरदस्त परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी को एक साथ लाया है. यह वाकई Powerbeats फैमिली में एक शानदार ऐडिशन है.”

बेहतर डिजाइन और फिट
Powerbeats Fit का डिजाइन ऐसा है कि यह कानों में आराम से फिट हो जाए. इसमें secure-fit wingtips दिए गए हैं, जो लंबे समय तक पहनने पर भी परेशानी नहीं देते. इसके अलावा इसमें चार साइज के ईयर टिप्स मिलते हैं, ताकि हर यूजर को परफेक्ट फिट मिल सके. यह IPX4 रेटिंग के साथ आता है, यानी पसीने और हल्की बारिश में भी इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

शानदार साउंड और एडवांस फीचर्स
इस ईयरबड में कस्टम अकॉस्टिक ड्राइवर्स लगे हैं, जो बैलेंस्ड और पावरफुल साउंड देते हैं. इसमें Personalised Spatial Audio और डायनामिक हेड ट्रैकिंग का सपोर्ट है. साथ ही, इसमें Adaptive EQ है, जो आपके कानों के अनुसार साउंड क्वालिटी को एडजस्ट करता है. इसके अलावा आपको Active Noise Cancelling (ANC) फीचर भी मिलेगा, जो बाहर के शोर को ब्लॉक करता है. वहीं Transparency Mode आपको आसपास की आवाज भी सुनने देता है.

Related Post

कनेक्टिविटी और कंट्रोल्स
Powerbeats Fit को Apple H1 चिप से पावर मिलता है. इसमें Automatic Switching, Audio Sharing, Hey Siri और Find My का सपोर्ट है. ईयरबड पर दिए गए ऑन-डिवाइस कंट्रोल से आप आसानी से म्यूजिक, कॉल और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें ड्यूल बीम-फॉर्मिंग माइक दिए गए हैं, जो कॉलिंग के दौरान साफ आवाज देते हैं, चाहे मौसम कैसा भी हो.

बैटरी और सस्टेनेबिलिटी
बैटरी की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स 7 घंटे तक चल सकते हैं, और चार्जिंग केस के साथ यह बैकअप 30 घंटे तक बढ़ जाता है. इसमें Fast Fuel तकनीक भी है, जिससे सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर 1 घंटे का प्लेबैक मिलता है. कंपनी ने इसकी पैकेजिंग को भी पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाया है, जिसमें 100% रिसाइकल्ड फाइबर और टिकाऊ मटेरियल इस्तेमाल किया गया है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026