Categories: टेक - ऑटो

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले जानें यह पांच महत्वपूर्ण बातें

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करने से पहले यह पांच महत्वपूर्ण बातें (Important Tips) ज़रूर जान लें. हर खर्च के लिए इसका इस्तेमाल करना सेफ साबित नहीं हो सकता है. कुछ विशेष स्थितियों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल हेल्थ (Financial Health) के लिए नुकसानदायक (Harmful) साबित हो सकता है.

Published by DARSHNA DEEP

When not to use a credit card?: क्रेडिट कार्ड आपकी फाइनेंशियल लाइफ को बेहद ही आसान बनाने का एक शक्तिशाली टूल है, जो कैशलेस पेमेंट, रिवार्ड्स और इमरजेंसी फंड जैसी सुविधाएं आपको देने में सहयोग करता है. लेकिन, हर खर्च के लिए इसका इस्तेमाल करना सेफ भी नहीं है.  कुछ विशेष स्थितियों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

यहां पांच स्थितियां बताई गई है, जब आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए:

1. जब क्रेडिट की लिमिट पूरी होने को हो:

अगर आप अपनी क्रेडिट लिमिट के बहुत ही करीब हैं, जैसे 5 लाख रुपये की लिमिट में से 4.5 लाख खर्च कर चुके हैं, तो नया खर्च करने से पहले बकाया चुकाना बेहद ही ज़रूरी हो जाता है. लिमिट से ज्यादा या फिर उसके करीब खर्च करने पर आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (Credit Utilization Ratio) बढ़ जाता है, जिसका सीधा और नकारात्मक असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पूरी तरह से पड़त जाता है. 

2. एटीएम से कैश निकालने के लिए (कैश एडवांस):

क्रेडिट कार्ड से एटीएम (ATM) से पैसे निकालना बहुत ही महंगा साबित हो जाता है.  इस पर अक्सर ट्रांजेक्शन के पहले दिन से ही तुरंत और भारी ब्याज लगना शुरू हो जाता है, इसके साथ ही एक बड़ा अतिरिक्त शुल्क (Additional Charge) भी लगता है.

3. जब पूरा बिल चुकाने की क्षमता न हो:

अगर आप यह जानते हैं कि आप क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल एक साथ नहीं चुका पाएंगे, तो इसका इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए. केवल ‘मिनिमम ड्यू’ भरने से बकाया राशि पर लगातार उच्च दर से ब्याज बढ़ता रहता है, जो आपको कर्ज के जाल से फंसने में पूरी तरह से आपकी मदद करता है. 

Related Post

4. बिना किसी योजना के बड़ी खरीदारी:

अगर आपके पास किसी बड़ी खरीदारी जैसे महंगा गैजेट या फिर फर्नीचर के पेमेंट का कोई निश्चित प्लान नहीं है, तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपके लिए पूरी तरह से जोखिम साबित हो सकता है. यह अस्थायी सुविधा आपको भविष्य में एक बड़ा कर्ज दे सकती है, जिससे आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है.

5. संदिग्ध या असुरक्षित वेबसाइट पर पेमेंट:

ऑनलाइन खरीदारी करते समय किसी भी तरह के ऐसी वेबसाइट या फिर ऐप पर अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स साझा करने से बचें. असुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पेमेंट करने से आपकी गोपनीय जानकारी लीक भी हो सकती है और आप ऑनलाइन फ्रॉड का जल्द ही शिकार बन सकते हैं. 

क्रेडिट कार्ड तभी फायदेमंद होता है जब आप इसे जिम्मेदारी और समझदारी से इस्तेमाल करना जानते हों. अनावश्यक या फिर गलत समय पर इसका इस्तेमाल करने से आपको बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026