Apple iPhone 16 Vs Samsung Galaxy S25: अगर आप करीब 80 हजार रुपये के बजट में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो iPhone 16 और Galaxy S25 दोनों अच्छे ऑप्शन माने जा रहे हैं. दोनों ही कंपनियों के शानदार मॉडल हैं और रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग और फोटोग्राफी तक के लिए बनाए गए हैं.यहां हम इन दोनों फोनों के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के बारे में समझेंगे की कौन सा फोन ज्यादा अच्छा है.
Galaxy S25 इस सीरीज का शुरुआती मॉडल है और इसकी कीमत इन दिनों 75 हजार रुपये के आसपास रखी गई है. iPhone 16 की कीमत हाल ही में 64 हजार से 70 के आसपास है. यानी बजट के हिसाब से दोनों एक-दूसरे को सीधी टक्कर देते हैं.
डिस्प्ले में क्या अंतर है?
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेम खेलना ज्यादा स्मूद लगता है.
दूसरी तरफ iPhone 16 में 6.1 इंच की स्क्रीन है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. सामान्य इस्तेमाल में ये ठीक काम करता है, लेकिन 120Hz जैसी स्मूदनेस इसमें नहीं मिलती. ब्राइटनेस अच्छी है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iPhone 16 में Apple का A18 चिपसेट दिया गया है. ये प्रोसेसर तेज काम करने और लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है. ऐप खोलना, वीडियो एडिटिंग या गेम खेलना सब कुछ आसानी से हो जाता है.
Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है. ये भी बहुत ताकतवर चिपसेट है और मल्टीटास्किंग या हैवी गेम्स के दौरान स्मूद एक्सपीरिएंस देता है. दोनों फोन रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए मजबूत माने जा सकते हैं.
कैमरा सेटअप
iPhone 16 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है. ये 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. सामने की तरफ 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मिलता है.
Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है. ये 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. अलग-अलग तरह की फोटो खींचने के लिए इसमें ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं.
बैटरी और मजबूती
Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि iPhone 16 में लगभग 3,561mAh की बैटरी मिलती हैय दोनों कंपनियां पूरे दिन चलने वाली बैटरी का दावा करती हैं. दोनों फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, यानी यह पानी और धूल से कुछ हद तक सेफ रहते हैं.
कौन सा फोन आपके लिए सही?
अगर आप ज्यादा स्मूद डिस्प्ले और कई तरह के कैमरा ऑप्शन चाहते हैं, तो Galaxy S25 बेहतर लग सकता है. वहीं अगर आप iOS सिस्टम और Apple के इकोसिस्टम को पसंद करते हैं, तो iPhone 16 एक अच्छा ऑप्शन है. अंत में, चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का एक्सपीरिएंस चाहते हैं Android या Apple.