Categories: टेक - ऑटो

अरे छोड़िए AI… सच में नौकरियां खाने आ रहा AGI! Sam Altman ने की डरा देने वाली भविष्यवाणी, बोले- 40% काम…

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में जर्मन अखबार Die Welt को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आने वाले समय में 30 से 40% काम इंसानों की बजाय मशीनें करेंगी.

Published by Renu chouhan

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं. OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में जर्मन अखबार Die Welt को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आने वाले समय में 30 से 40% काम इंसानों की बजाय मशीनें करेंगी.

2030 तक आ सकता है AGI
ऑल्टमैन ने कहा कि 2030 तक ऐसी मशीनें और मॉडल आ जाएंगे जो इंसानों से ज्यादा स्मार्ट होंगे और ऐसे काम कर सकेंगे जिन्हें हम खुद नहीं कर पाते. इसे AGI (Artificial General Intelligence) कहा जाता है.

नौकरियां खत्म नहीं होंगी, काम का तरीका बदलेगा
उन्होंने यह भी साफ किया कि नौकरियां पूरी तरह खत्म नहीं होंगी, लेकिन उनमें होने वाले कई टास्क्स (tasks) ऑटोमेट हो जाएंगे. उदाहरण के लिए – पेपरवर्क, शेड्यूलिंग और कुछ क्रिएटिव काम भी AI कर लेगा. ऐसे में इंसानों को ज्यादा ध्यान फैसले लेने और संवेदनशील कामों पर लगाना होगा.

Related Post

इंसानों और AI का रिश्ता
इंटरव्यू के दौरान ऑल्टमैन से यह भी पूछा गया कि जब AI सुपरइंटेलिजेंस तक पहुंच जाएगा, तो वह इंसानों को कैसे ट्रीट करेगा? कुछ रिसर्चर्स का मानना है कि शायद AI इंसानों को उतना महत्व न दे, लेकिन ऑल्टमैन ने कहा कि AGI इंसानों को “लविंग पैरेंट” की तरह ट्रीट करेगा. यानी इंसानों को इग्नोर या नुकसान नहीं पहुंचाएगा.

क्यों है यह चर्चा जरूरी?
AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल ने दुनियाभर की सरकारों और टेक कंपनियों को अलर्ट कर दिया है. सभी इस पर चर्चा कर रहे हैं कि AI को कैसे रेगुलेट किया जाए. ऑल्टमैन का मानना है कि AI इंसानों को रिपेटिटिव कामों से आजाद करेगा और उन्हें उन चीजों पर फोकस करने का मौका देगा जो वाकई मायने रखती हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026