Categories: टेक - ऑटो

Bike Riding Tips : बारिश के मौसम में बाइक चलाते हुए इन बातों का रखें ध्यान, ये चीज है सबसे जरूरी..!

Bike Riding Tips In Rain : बारिश के मौसम में हर किसी को सावधानी बरतने की जरूरत होती है और अगर आप बाइक चला रहे हैं तब तो आपको इन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए-

Published by sanskritij jaipuria

Bike Riding Tips : बारिश का मौसम आते ही सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है और विजिबिलिटी (दिखाई देने की क्षमता) कम हो जाती है. ऐसे में टू-वीलर चलाना थोड़ा मुश्किल और खतरनाक भी हो सकता है. अगर आप थोड़ी सावधानी बरतें और कुछ बातों का ध्यान रखें, तो बारिश के दौरान भी सेफ बाइक राइडिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और जरूरी टिप्स.

हेलमेट जरूर पहने

हेलमेट बाइक चलाते समय हमेशा पहनना चाहिए, चाहे मौसम कोई भी हो. बारिश के समय ये और भी जरूरी हो जाता है. हेलमेट सिर की सेफटी तो करता ही है, साथ ही इसके शीशे की वजह से आंखों पर पानी की बूंदें नहीं पड़तीं, जिससे साफ दिखाई देता है. कोशिश करें कि आपका हेलमेट फुल फेस वाला हो, ताकि चेहरा और आंखें पूरी तरह सेफ रहें.

फिंगर वाइपर का करें इस्तेमाल

बारिश के दौरान हेलमेट के शीशे पर पानी की बूंदें जम जाती हैं, जिससे सामने का दृश्य धुंधला दिखाई देता है. ऐसी स्थिति में ध्यान भटक सकता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. इसके लिए आप फिंगर वाइपर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो हेलमेट के शीशे को आसानी से साफ करने में मदद करता है. इससे आपको बार-बार रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर सेफ रहेगा.

सामने वाली गाड़ी को फॉलो करें

बारिश में सड़क पर गड्ढे और फिसलन दिखाई नहीं देती. ऐसे में सामने चल रही कार या ऑटो को एक उचित दूरी से फॉलो करना समझदारी भरा कदम है. जब आप देखें कि आगे वाली गाड़ी कैसे साइड लेकर गड्ढों से बच रही है, तो आप भी उसी दिशा में बाइक को संभाल सकते हैं. ये तरीका अचानक गड्ढों या फिसलन भरे हिस्सों से बचने में मदद करता है.

Related Post

पानी भरी सड़कों से बचें

कई बार बारिश के मजे में लोग बाइक को पानी भरे रास्तों से निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये बहुत खतरनाक हो सकता है. पानी के नीचे गड्ढा या पत्थर हो सकता है, जो बाइक का बैलेंस बिगाड़ सकता है. इससे इंजन में पानी जा सकता है या बाइक फिसल सकती है. इसलिए ऐसे रास्तों से हमेशा दूरी बनाए रखें.

लाइट ऑन रखें

अगर बारिश तेज हो और सामने कम दिखाई दे, तो बाइक की हेडलाइट जरूर चालू रखें. इससे न सिर्फ आपको रास्ता साफ दिखेगा बल्कि दूसरी गाड़ियों को भी आपकी बाइक दिखाई देगी. ये एक छोटा-सा कदम है, लेकिन दुर्घटना से बचाने में बहुत मददगार साबित हो सकता है.

बारिश का मौसम भले ही रोमांचक लगे, लेकिन सावधानी हमेशा जरूरी है. अगर आप ऊपर बताए गए उपाय अपनाते हैं, तो न सिर्फ खुद सेफ रहेंगे, बल्कि दूसरों की सेफटी में भी योगदान देंगे.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026