Categories: खेल

कौन है WWE Shane McMahon, जानें कितनी है उनकी नेट वर्थ, कैसा है पिता से उनका रिश्ता?

Shane McMahon Net Worth: शेन मैकमोहन रेसलिंग और कारोबार दोनों में सफल रहे. जोखिम भरे मैच, बड़ी संपत्ति और परिवार के साथ संतुलित जीवन ने उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास का अलग और यादगार चेहरा बनाया.

Published by sanskritij jaipuria

Shane McMahon Net Worth: शेन मैकमोहन, जिन्हें फैंस ‘शेन-ओ-मैक’ के नाम से जानते हैं, वो पेशेवर से एक रेसलर है, कारोबारी और फेमस मैकमोहन परिवार के सदस्य हैं. 2026 तक वो अपनी खतरनाक और जोखिम भरी रिंग परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने 2010 में कंपनी के कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसके बाद भी कई बार वापसी कर उन्होंने लोगों को चौंकाया. वो WWE के पुराने और चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं, हालांकि बाद के सालों में उन्होंने कंपनी के प्रबंधन से अलग रहकर काम किया.

कितनी है उनकी नेट वर्थ?

2025–2026 तक शेन मैकमोहन की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 200 मिलियन डॉलर बताई जाती है. उनकी कमाई का मेन सोर्स है- डब्ल्यूडब्ल्यूई में कार्यकारी भूमिका, कंपनी के शेयर और अन्य इंवेस्टमेंट. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास कभी डब्ल्यूडब्ल्यूई के लगभग 25 लाख शेयर थे. बाद में कंपनी की बिक्री के समय उन्होंने इनमें से काफी हिस्सेदारी बेच दी.

उन्होंने एक समय आईडिया नॉमिक्स में एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के रूप में भी काम किया, जिससे उनकी कारोबारी पहचान और मजबूत हुई.

परिवार और निजी जीवन

शेन ने 14 सितंबर 1996 को मारिसा माजोला से शादी की. मारिसा पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई में पब्लिक रिलेशन विभाग से जुड़ी रही थीं और बाद में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक्टिव हुईं. कपल के तीन बेटे हैं- डेकलन जेम्स (जन्म 2004), केन्योन जेसी (जन्म 2006) और रोगन हेनरी (जन्म 2010).

2026 में मारिसा की फिल्म ‘Train Dreams’ को अकादमी अवॉर्ड के लिए नामांकन भी मिला, जिससे उनका नाम फिल्म जगत में चर्चा में आया.

Related Post

कैसे हुई करियर की शुरूआत

शेन ने 15 साल की उम्र में डब्ल्यूडब्ल्यूई के वेयरहाउस में काम शुरू किया. धीरे-धीरे वो कंपनी में ऊंचे पद तक पहुंचे और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ग्लोबल मीडिया बने. इसके साथ ही वो रिंग में भी फेमस चेहरा बने. चैंपियनशिप की बात करें तो वो एक बार यूरोपियन चैंपियन, एक बार हार्डकोर चैंपियन और एक बार स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन रहे. टैग टीम खिताब उन्होंने The Miz के साथ जीता था.

2018 में उन्होंने WWE Crown Jewel में वर्ल्ड कप जीतकर सभी को चौंका दिया. फाइनल में उन्होंने Dolph Ziggler को हराया. उनके कुछ चर्चित मुकाबले Kurt Angle (King of the Ring 2001), The Undertaker (WrestleMania 32) और AJ Styles (WrestleMania 33) के खिलाफ रहे. इन मुकाबलों में उन्होंने ऊंचाई से छलांग जैसे खतरनाक स्टंट किए.

पिता के साथ संबंध

शेन के पिता Vince McMahon के साथ उनका रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा. ये रिश्ता परिवार और पेशेवर प्रतिस्पर्धा का मिश्रण रहा है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों के बीच कभी-कभी मतभेद भी रहे. एक पुरानी घटना के अनुसार, 2002 में रचनात्मक मतभेद के दौरान दोनों के बीच तीखी बातचीत हुई थी.

हाल के ,सालों में संकेत मिले हैं कि उनके संबंध अब पहले से बेहतर और स्थिर हैं. 2025 में शेन ने कहा था कि उनके पिता अब आराम कर रहे हैं और जीवन का आनंद ले रहे हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Lunar Eclipse on Holi 2026: होली 2026 पर ‘चंद्र ग्रहण’ का साया, जानें दहन और रंगोत्सव का परफेक्ट मुहूर्त

Lunar Eclipse on Holi 2026: इस बार होली का त्योहार और पूर्ण चंद्र ग्रहण एक…

February 28, 2026

Eating disorders: खाने की आदत नहीं, गंभीर बीमारी हैं ईटिंग डिसऑर्डर, ये संकेत न करें नजरअंदाज

Eating disorders: ईटिंग डिसऑर्डर यानी खाने से जुड़े विकार गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो…

February 28, 2026

Skoda Rapid या Toyota Yaris कौन सी कार सेफटी के मामले में है ज्यादा बेहतर, जानें दाम

Skoda Rapid vs Toyota Yaris: स्कोडा रैपिड तेज और मजेदार ड्राइविंग देती है, जबकि टोयोटा…

February 28, 2026

ED Seized Money: नोटों से भरे बैग कहां ले जाती ही ED, जानें जब्त किए हुए खजाने का क्या होता है?

ED Seized Money: ED भ्र्ष्टाचार या घोटाले से भरे पैसे का भंडाफोड़ करती है और उसे…

February 28, 2026