Categories: खेल

WPL 2026 से पहले RCB ने स्मृति मंधाना और ऋचा घोष को किया रिटेन, इन तूफानी खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता!

RCB-W: WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले RCB की टीम ने कुछ ऐसे फैसले लिया है जो WPL 2026 में इस टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं WPL के मेगा ऑक्शन से पहले RCB की महिला टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है?

Published by Pradeep Kumar

WPL 2026 Full List of RCB Released and Retention players: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मेगा ऑक्शन से पहले ही सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. सभी 5 टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. लेकिन RCB की टीम ने कुछ ऐसे फैसले लिया है जो WPL 2026 में इस टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं WPL के मेगा ऑक्शन से पहले RCB की महिला टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है? साथ ही ये भी जानते हैं कि  RCB की टीम WPL के मेगा ऑक्शन में  कितने पर्स के साथ जाएगी?

RCB-W ने सिर्फ 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन

RCB-W की टीम ने WPL के मेगा ऑक्शन से पहले अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. खास बात ये है कि RCB की महिला टीम ने अपनी कप्तान स्मृति मंधाना को रिटेन किया है. जिन्हें RCB ने 3.5 करोड़ में अपने बेड़े में शामिल किया था. इसके अलावा महिला विश्व कप में अपने बल्ले से कमाल करने वाली ऋचा घोष को भी RCB ने रिटेन करने का फैसला किया है. RCB ने ऋचा घोष को 2.75 करोड़ में अपने टीम के साथ जोड़ा था. इसके अलावा RCB ने एलिस पेरी को भी रिटेन किया है और इन्हे 2.0 करोड़ में RCB ने अपनी टीम में शामिल किया था. इसके साथ ही साथ श्रेयंका पाटिल को भी RCB ने रिटेन करने का फैसला किया है.

RCB-W के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 

स्मृति मंधाना (3.5 करोड़)
ऋचा घोष (2.75 करोड़)
एलिस पेरी (2 करोड़)
श्रेयंका पाटिल (60 लाख)

चलिए ये तो बात हुई उन खिलाड़ियों की जिनको RCB-W की टीम ने रिटेन किया है. अब जान लेते हैं उन खिलाड़ियों की लिस्ट जिन्हे RCB-W ने रिलीज करने का फैसला किया है.

Related Post

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: रॉबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी आई काम, भारत ने किया पाकिस्तान का काम तमाम

RCB-W के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 

सब्बिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहैम (ओवरसीज), आशा सोभाना, सोफी डिवाइन (ओवरसीज), रेनूका सिंह, सोफी मोलिन्यू (ओवरसीज), एकता बिष्ट, केट क्रॉस (ओवरसीज), कनिका आहूजा, डैनी वायट (ओवरसीज), प्रेमा रावत, वी. जे. जोशिथा, राघवी बिष्ट, जग्रवी पवार.

RCB-W के पर्स में कितना पैसा?

WPL 2026 के लिए ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा. इस मेगा ऑक्शन में RCB सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में आने वाली है. RCB की टीम 6.15 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में आएगी.    

ये भी पढ़ें-IPL 2026: दिल्ली छोड़ इस टीम की जर्सी में दिख सकते हैं केएल राहुल, दोनों फ्रैंचाइजी के बीच ट्रेड वार्ता अंतिम चरण में

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026