Categories: खेल

WPL 2026 SCHEDULE: महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का हुआ एलान, जानिए क्यों इस बार एक महीने पहले शुरू होगा टूर्नामेंट?

WPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का ये टूर्नामेंट 28 दिनों तक चलेगा. इस बार 5 टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार के टूर्नामेंट में सिर्फ 2 ही डबल हेडर मैच खेले जाएंगे.

Published by Pradeep Kumar

Womens Premiere League Schedule Announce: BCCI ने वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत एक महीना पहले होगी. वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच 9 जनवरी को खेला जाएगा और 5 फरवरी को वडोदरा में फाइनल में होगा. पहली बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकडे पर खेला जाएगा. 9 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगी. टूर्नामेंट का पहला चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. जहाँ भारतीय महिला टीम ने कुछ समय पहले अपना ऐतिहासिक वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

28 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का ये टूर्नामेंट 28 दिनों तक चलेगा. इस बार 5 टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार के टूर्नामेंट में सिर्फ 2 ही डबल हेडर मैच खेले जाएंगे. नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम शुरुआती राउंड इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा राउंड वडोदरा में खेला जाएगा. वडोदरा में ही प्लेऑफ और फाइनल मैच होगा. दो डबल हेडर के अलावा सभी मुकाबले शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. 

एक महीने पहले शुरू होगा WPL

आमतौर पर महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत फरवरी में होती है, लेकिन इस बार इस टूर्नामेंट की शुरुआत एक महीना पहले हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि अगले साल फरवरी में पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप भी होना है. ऐसे में दोनों टूर्नामेंट आपस में क्लैश ना करें. इसी के चलते WPL को एक महीना पहले ही करवाने का निर्णय लिया गया है. 

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

Related Post

9 जनवरी– मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
10 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
10 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
11 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
12 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
13 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
14 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
15 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
16 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
17 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
17 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्सबनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
19 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा
20 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
22 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
24 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
26 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
27 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
29 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
30 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
1 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

ये भी पढ़ें- SMAT 2025: 18 साल के लड़के ने तोड़ा रोहित शर्मा का World Record, सिर्फ 49 गेंदों में ठोक दिया तूफानी शतक

3 फरवरी- एलिमिनेटर, वडोदरा
5 फरवरी- फाइनल, वडोदरा

ये भी पढ़ें- IND vs SA, First ODI, Playing 11: टीम इंडिया के 2-2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई राहुल की टेंशन, जानिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026