Categories: खेल

केक काटने के बाद Jemimah Rodrigues ने किया ऐसा डांस? पलक झपकते ही वायरल हुआ Video

Jemimah Rodrigues Viral Dance Video : भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद 4 नवंबर को दिल्ली पहुंची, जिसके बाद उनका जमकर स्वागत हुआ. इसके बाद टीम होटेल में रुकी और वहां पर उनके लिए केक कटवाया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है-

Published by sanskritij jaipuria

Jemimah Rodrigues Viral Video : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 जीता है और उसके बाद कल टीम दिल्ली पहुंची थी. दिल्ली में उनका जमकर स्वागत हुआ और पूरी टीम दिल्ली के ताज होटल में रुकी थी. होटल में भी टीम के वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में जमकर जश्न मनाया गया है. ANI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सभी खिलाड़ी एक साथ मिलकर केक काट रहे हैं. ये केक इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीत गई थी इस खुशी में काटा गया. केक काटने के बाद ढोल बजे और फिर पार्टी का माहौल बन गया था.

जेमिमा रोड्रिग्स ने किया डांस

ANI द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में भारत की शानदार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स जमकर डांस करती हुई दिखी. वीडियो में ढोल बज रहा था और जेमिमा रोड्रिग्स अपनी टीम के साथ खुशी-खुशी डांस करती हुई नजर आ रही थी.

Related Post

जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास

जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और मैच जिताऊ पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 339 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 48.3 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया. इस जीत की नींव जेमिमा ने रखी थी, जिन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कमाल की पारी खेली. उन्होंने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन ठोके, जिसमें 14 चौके शामिल थे. उनकी ये पारी भारतीय जीत की सबसे बड़ी वजह बनी.

वहीं, फाइनल मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन पर सिमट गई और इस तरह भारत ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026