Categories: खेल

West Indies Created History: वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ये करिश्मा, दुनिया कर रही सलाम

BAN vs WI: शेरे ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए. लेकिन इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने एक नया इतिहास रच दिया. विंडीज की टीम वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई.

Published by Pradeep Kumar

WI vs BAN Super Over Match:  वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को सुपरओवर में जीत नसीब हुई.  शेरे ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए. लेकिन  इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने एक नया इतिहास रच दिया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टीम ने एक पारी के अपने पूरे के पूरे 50 ओवर सिर्फ स्पिन गेंदबाजों से करवा दिए. शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच धीमी और टर्न लेने वाली थी. ऐसे में स्पिन गेंदबाज़ों की मददगार इस पिच पर वेस्टइंडीज ने नया दांव चला और पूरे के पूरे 50 ओवर स्पिन गेंदबाज़ों से करवा दिए.

कितने गेंदबाज़ों ने फेंके 50 ओवर?

वेस्टइंडीज की तरफ से अकील हौसेन, गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज, खैरी पियरे और एलिक एथनाजे ने मिलकर गेंदबाजी की. गुडाकेश मोती को छोड़कर सभी गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 6 से नीचे का रहा. मोती ने इस मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं अकील हुसैन और एथनिक एथनाजे ने दो-दो विकेट लिए. इस तरह से विंडीज की टीम ने एक भी ओवर तेज गेंदबाज़ से नहीं करवाया और पूरे 50 ओवर सिर्फ स्पिनर्स से डलवाए. बांग्लादेश की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए.

सुपरओवर से हुआ मैच का फैसला

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर बराबर स्कोर बनाया. ऐस में दोनों टीमों का स्कोर 213 रन रहा और मैच टाई हो गया और मामला सुपरओवर तक पहुंच गया. सुपर ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 ही रन बना पाई और अंत में किसी तरह से वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की. विंडीज की इस जीत के साथ ही तीन मैचों की ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है.

Related Post

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो  मुश्किल पिच पर बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम 213 रन बनाने में कामयाब रही. बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रिशाद होसैन ने 39 रन की बनाए, मेहदी हसन मिराज ने 32 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की गेंदबाजी की बात करें तो वहां गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें- SUPER OVER THRILLER: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, सुपरओवर में आया सबसे बड़ा Twist

214 रन के टारगेट के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम भी 213 रन बनाने में कामयाब रही. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने शानदार अर्धशतक लगाया. वहीं केसी कार्टी ने 35 रन का योगदान दिया. लेकिन फिर भी टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई. बांग्लादेश की तरफ से रिशाद होसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. उनके अलावा नसुम अहमद और तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें- India Adelaide Oval Record: एडिलेड ओवल पर भारत का वनडे दबदबा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी चुनौती ? देखें रिकॉर्ड

Pradeep Kumar

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026