Categories: खेल

Virat Kohli News: मीनी चीकू को देख विराट कोहली के भी उड़े होश, वीडियो ने मचाई हलचल

Virat Kohli News: वडोदरा में पहले वनडे से पहले विराट कोहली की मुलाकात एक ऐसे बच्चे से हुई जो उनके बचपन जैसा दिखता था.

Published by sanskritij jaipuria

Virat Kohli News: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम टॉस जीत चुकी है और उन्होंने बॉलिंग चूज की है. जब इस गेम का अभ्यास चल रहा था, तभी स्टेडियम के बाहर काफी संख्या में बच्चे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने पहुंचे थे. इन्हीं बच्चों में से एक बच्चा ऐसा भी था, जिसे देखकर सभी चौंक गए. उसकी शक्ल विराट कोहली के बचपन से बहुत मिलती-जुलती थी.

ऑटोग्राफ देते समय दिखा खास पल

अभ्यास सेशन से पहले विराट कोहली ने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ दिए. जब उनकी नजर उस बच्चे पर पड़ी, तो वे खुद भी मुस्कुरा उठे. ये पल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो फैल गए.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने इस बच्चे और विराट कोहली के बीच समानता पर खूब बातें कीं. किसी ने कहा कि दोनों में नाम मात्र का ही फर्क है, तो किसी ने बच्चे को प्यार से ‘मिनी विराट’ कह दिया. कई लोगों को ये देखकर हैरानी हुई कि बचपन में कोहली भी कुछ ऐसे ही दिखते थे.

Related Post

वनडे क्रिकेट को लेकर बढ़ा उत्साह

इस सीरीज को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है, क्योंकि फिलहाल वनडे ही वो अंतरराष्ट्रीय प्रारूप है जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों खेलते नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि ये सीरीज आने वाले महीनों में भारतीय जर्सी में इन दोनों दिग्गजों की आखिरी वनडे सीरीज भी हो सकती है.

मैच से पहले हुई ये छोटी सी मुलाकात क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास याद बन गई. एक बच्चे का अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलना और उसका हमशक्ल होना, इस पूरे दौरे की सबसे दिलचस्प बातों में से एक बन गया.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

IPL 2026 Schedule: वर्तमान पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के…

April 13, 2026

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

how to stop data sharing with google: यह डेटा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने…

April 13, 2026

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026