Categories: खेल

Vaibhav Suryavanshi ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ को दिखाई औकात, कुछ इस तरह से करा दी बोलती बंद, VIDEO

INDIA-A vs PAKISTAN-A: पाकिस्तान-ए के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद करा दी.

Published by Pradeep Kumar

Vaibhav Suryavanshi: IPL में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंडिया-ए के लिए राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में खेल रहे हैं. सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में भी अपने बल्ले से गेंदबाज़ों की नींद उड़ाई दी है. सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रन की आतिशी पारी खेली. लेकिन पाकिस्तान-ए के खिलाफ मैच में वैभव ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया. भारत-ए और पाकिस्तान-ए के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद करा दी.

वैभव सूर्यवंशी ने कराई बोलती बंद

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरी. वैभव सूर्यवंशी ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपने ईरादे ज़ाहिर कर दिए. मैच के दौरान सूर्यवंशी और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ उबैद शाह के बीच लगातार नोकझोंक होती रही. जब भी सूर्यवंशी शॉट मिस करते तो शाह उन्हें घूरते हुए नज़र आते, लेकिन तीसरे ओवर में कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. तीसरे ओवर में सूर्यवंशी ने शाह को दिया करारा जवाब दिया.

वैभव ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ की निकाली हेकड़ी

इस मैच के तीसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने एक  इनसाइड-आउट शॉट मिस किया. इसके बाद उबैद शाह उन्हें फिर से घूरते हुए नज़र आए. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने शाह से कहा, ‘बॉल डाल ना, बॉल डाल’. इसके बाद अगली ही गेंद पर सूर्यवंशी ने शानदार चौका जड़कर जवाब दिया. चौका मारने के बाद वह अपने ओपनिंग पार्टनर प्रियांश आर्य के पास चले गए. ये चौका लगने के बाद पाकिस्तानी पेसर की बोलती बंद हो गई और वो वापस अपने रन अप की ओर चले गए.

Related Post

ये भी पढ़ें-  Eden Gardens Pitch: रन न बनने पर ईडन गार्डन्स की पिच पर बहस, सौरव गांगुली ने दी सफाई

सूर्यवंशी की कोशिशें गईं बेकार

सूर्यवंशी ने इस मैच में 45 रनों की पारी, लेकिन उनकी ये पारी इंडिया-ए की टीम को जीत नहीं दिला पाई. एक समय पर इंडिया-ए का स्कोर 79/1 था, लेकिन इसके बाद पूरी की पूरी टीम 136 रनों पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान ने इस चुनौती को आसानी से हासिल कर लिए और 8 विकेट से इस मैच तो जीत लिया.  इंडिया-ए का अगला मुकाबला अब ओमान से होगा. ये मैच मंगलवार, 18 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Shubman Gill Replacement: गिल के टेस्ट से बाहर होने पर अब कौन संभालेगा उनकी जगह? ये खिलाड़ी पूरी कर सकते हैं कमी

Pradeep Kumar

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026