Categories: खेल

IND vs AUS U19 ODI: वैभव के चौके-छक्कों से हिला ऑस्ट्रेलिया, फिर अभिज्ञान-वेदांत ने कर दिया काम तमाम!

India U19 vs Australia 1st ODI: भारत के युवा सितारों ने ऑस्ट्रेलिया में दिखाया दम ,वैभव सूर्यवंशी के चौके-छक्कों के बाद अभिज्ञान और वेदांत ने रच दिया कमाल. जानिए पहले वनडे का पूरा हाल.

Published by Shivani Singh

India U19 vs Australia U19: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले ही भारतीय क्रिकेट का ये सितारा फिर से सुर्ख़ियों में है. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अंडर-19 सीरीज़ में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से सबको हैरान कर दिया है. बाएँ हाथ का ये युवा बल्लेबाज़ जिस अंदाज़ में गेंदबाज़ों पर टूट पड़ा, उसने साफ़ कर दिया कि आने वाले दिनों में क्रिकेट जगत को एक और विस्फोटक स्टार मिलने वाला है. रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में वैभव का बल्ला खूब गरजा हालाँकि वो बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन भारतीय बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी ने अपनी पारी से सबका दिल जीत लिया.

भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट पर 225 रनों पर रोक दिया। मेज़बान टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।

वैभव का बल्ला

भारत के सामने कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था. वैभव चाहते तो आराम से खेल सकते थे. हालाँकि, ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी. बाएँ हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज़ी से रन बनाना शुरू किया वैभव ने 172.72 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 21 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए. उनकी पारी 22वीं गेंद पर समाप्त हुई. उन्होंने टीम को ज़रूरी शुरुआत दिलाई. वैभव का विकेट हेडन शिलर ने लिया. शिलर की गेंद पर भारतीय मूल के खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने उनका कैच लपका.

India vs Pakistan Head to Head: विवाद के बाद भारत-पाक फिर आमने-सामने, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत ने 7 विकेट से मैच किया अपने नाम

मैच की बात करें तो वैभव की धमाकेदार पारी के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से 226 रनों के लक्ष्य को 30.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. गेंदबाजों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट हेनिल पटेल ने लिए, जबकि बल्लेबाजों में अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 87 रन बनाए. उनके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने भी नाबाद 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

वैभव इंग्लैंड दौरे पर भी दिखाया था हुनर

इससे पहले, वैभव भारतीय अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए थे और वहाँ भी उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से इंग्लिश गेंदबाज़ों पर कहर बरपाया था. वैभव ने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जिसमें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतक भी शामिल है. यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ शतक और आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक था.

Mithun Manhas कौन हैं? जो बन सकते हैं BCCI के अगले बॉस!

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026