Categories: खेल

ICC Test Bowling Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के ‘बादशाह’ बने बुमराह, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन से गेंदबाजों का जलवा?

ICC Test Bowling Rankings: CC ने टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर काबिज हैं । टेस्ट में गेंदबाजों की टॉप-5 रैंकिंग में बुमराह इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं।

Published by

ICC Test Bowling Rankings: ICC ने टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर काबिज हैं । टेस्ट में गेंदबाजों की टॉप-5 रैंकिंग में बुमराह इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। टॉप-5 लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाज हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान टीम का एक-एक गेंदबाज इस लिस्ट में है। इस बार रैंकिंग में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला है।

ICC टेस्ट रैंकिंग  में नंबर 1 पर बुमराह 

जसप्रीत बुमराह- भारतीय गेंदबाज बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। बुमराह इस समय 907 ​​रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। बुमराह ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों में 32 विकेट लिए थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने पहले मैच में पांच विकेट लिए थे।

कगिसो रबाडा- साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा 859 रेटिंग पॉइंट के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रबाडा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने खिताब अपने नाम किया।

पैट कमिंस- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 846 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। कमिंस ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 25 विकेट लिए थे। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने फाइनल में सात विकेट लिए थे।

Related Post

जोश हेजलवुड- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने पहले मैच में 5 विकेट लिए थे। उन्होंने पहले मैच में कुल सात विकेट लिए थे, जिसकी बदौलत उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 817 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं।

मोहम्मद सिराज के आगे धाराशाई हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज, एजबेस्टन में 6 विकेट लेकर बनाए कई रिकॉर्ड

नोमान अली- पाकिस्तानी गेंदबाज नोमान अली टॉप-5 की लिस्ट में एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं। नोमान 806 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है।

दुनिया के वो 5 मनहूस स्टेडियम जहां टीम इंडिया कभी नहीं जीती, धोनी से लेकर कोहली तक सब हो गए फेल

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026