Categories: खेल

Tilak Varma Health Update: तिलक वर्मा का होगा कमबैक! क्रिकेटर ने दी खुद अपनी फिटनेस अपडेट, विजय हजारे ट्रॉफी में लगी थी चोट

Tilak Varma Injury Update: तिलक वर्मा की इंजरी के बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे. लेकिन अब उनको लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. तिलक ने खुद अपनी हेल्थ अपडेट दिया है. साथ ही उनके कोच ने भी अहम जानकारी साझा की है.

Published by Preeti Rajput

Tilak Varma Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की इंजरी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर असमंजस में डाल दिया है. लेकिन इस बीच राहत की खबर सामने आई है. यह बल्लेबाज 7 से 10 दिनों में फिजिकल ट्रेनिंग एक बार फिर से शुरु करने के लिए तैयार है. इस बात की जानकारी उनके बचपन के कोच सलाम बयाश ने दी है. बयान ने टीओआई को कहा कि यह एक मामूली चोट हैं और टी20 वर्ल्ड कप मिस नहीं करेंगे. 

कैसे लगी थी चोट?

तिलक का बुधवार 7 जनवरी 2026 को राजकोट में टेस्टिकुलर टॉर्शन का ऑपरेशन किया था. 23 साल के तिलक वर्मा को राजकोट में पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां वो मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम के साथ थे. कोच ने कहा कि वो 7 से 10 दिनों में अपनी ट्रेनिंग फिर से शुरू करेंगे.’ 

Related Post

अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

बीसीसीआई ने गुरुवार की शाम को कंफर्म कर दिया था कि ये बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा कि तिलक वर्मा को गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. शुक्रवार को हैदराबाद वापस जाएंगे. फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि तिलक वर्मा पहले फिजिकल ट्रेनिंग करेंगे. फिर धीरे-धीरे स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज में लौटेंगे, जब उनके लक्षण पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. हालांकि, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. बाकी 2 मैचों के लिए उनकी अवेलेबिलिटी का असेसमेंट ट्रेनिंग औऱ स्किल फेज में उनके प्रोग्रेस के आधार पर किया जाएगा.

तिलक ने दिया हेल्थ अपडेट

तिलक ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिकवरी का अपडेट शेयर किया. उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा आप सभी के अपार प्यार के लिए शुक्रिया. तिलक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मैं पहले से ही ठीक हो रहा हूं और यह आप सोच भी नहीं सकते, मैं उससे पहले ही मैदान पर वापस आ जाऊंगा.”

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026