Categories: खेल

Team India Practice Session: टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में घुसा सांप, खिलाड़ियों का रिएक्शन हुआ Viral

Team India Practice Session: टीम इंडिया तीन अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए पहुंची थी. टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान अचानक मैदान पर सांप आ गया.

Published by Pradeep Kumar

Snake In Team India’s Practice Session: भारत की महिसला क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका में है और वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शिरकत कर रही है. 5 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम का मुकाबला पाकिस्तान  (IND W vs PAK W) की महिला टीम से होना है, लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में कुछ ऐसा हो गया जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जब भारत की महिला खिलाड़ी अभ्यास कर रहीं थी तो मैदान पर एक सांप घुस आया. 

प्रैक्टिस सेशन में घुसा सांप

टीम इंडिया तीन अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए पहुंची थी. टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान अचानक मैदान पर सांप आ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक जो सांप मैदान में घुसा था, ना तो वो जहरीला था और ना ही काटता था. दरअसल जो सांप मैदान में घुसा वो एक गरंडिया नामक प्रजाति का सांप है जो चूहों की तलाश में रहता है. यह भूरे रंग का सांप नालियों और स्टैंड के पास रेंगता हुआ दिखा था. भारतीय महिला खिलाड़ी सांप को देखकर ना तो डरीं और ना ही घबराईं बल्कि भारतीय टीम तो उस सांप को काफी दिलचस्पी से देखती हुई नज़र आई. जिस समय सांप मैदान पर दिखा उसी समय भारतीय खिलाड़ी सेंटर विकेट से नेट की ओर जा रहीं थीं. 

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, 2 और दिग्गज़ों ने छोड़ा टीम का साथ

Related Post

टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत

भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को डीएलएस नियमानुसार 59 रनों से मात दी. वहीं अब भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 5 अक्टूबर को खेलना है. पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. दोनों टीमों के बीच अभी तक वनडे फॉर्मेट में 11 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज़ की है. ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम को इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की टीम ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी. 

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Rishabh Pant: ऋषभ पंत के 5 ऐसे अनूठे रिकॉर्ड्स, जिनको तोड़ना है नाममुकिन

Pradeep Kumar

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026