Tata IPL 2026 LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में सभी 84 मैच, जानें टीवी और ऑनलाइन की पूरी डिटेल

Tata Ipl Live Streaming: शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा रहा है. फैंस इस अनाउंसमेंट को टीवी पर Star Sports नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं.

Published by Shubahm Srivastava

TATA IPL 2026 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से ही IPL (Indian Premier League 2026) के शेड्यूल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. क्रिकेट फैंस बेसब्री से नए सीजन का पूरा कार्यक्रम जानना चाहते हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने पहले संकेत दिया था कि शेड्यूल 12 मार्च तक जारी किया जा सकता है, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई थीं.

आज हो सकता है शेड्यूल का ऐलान

रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 का शेड्यूल 11 मार्च को जारी किया जा सकता है. हालांकि शुरुआत में पूरे सीजन का नहीं बल्कि पहले फेज का ही कार्यक्रम सामने आएगा. बताया जा रहा है कि शुरुआती 20 दिनों के मैचों का शेड्यूल पहले जारी किया जाएगा, जबकि बाकी कार्यक्रम बाद में घोषित होगा.

कब और कहां देखें लाइव?

शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा रहा है. फैंस इस अनाउंसमेंट को टीवी पर Star Sports नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar का इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां लाइव अपडेट और कवरेज उपलब्ध रहेगा.

टूर्नामेंट कब से शुरू होगा?

पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो दिन आगे बढ़ाकर 28 मार्च कर दिया गया. वहीं, फाइनल मुकाबला 31 मई को खेले जाने की संभावना जताई जा रही है. इससे फैंस को करीब दो महीने तक लगातार क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा.

पहले 8 मार्च को होना था ऐलान

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन ही IPL शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद से फैंस शेड्यूल के नए ऐलान का इंतजार कर रहे थे.

पहला मैच किन टीमों के बीच?

रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और पिछले सीजन की रनरअप Punjab Kings के बीच खेला जा सकता है. परंपरा के अनुसार पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर ही आयोजित किया जाता है.

IPL 2026 का शेड्यूल जल्द ही सामने आने वाला है और फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. शुरुआती फेज के मैचों के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जबकि पूरा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीजन फिर से जबरदस्त रोमांच लेकर आने वाला है.

IPL Biggest Debut Moments: डेब्यू में ही मचाया धमाल! आईपीएल के इन 5 खिलाड़ियों की ऐतिहासिक परफॉर्मेंस

Shubahm Srivastava

Recent Posts

गैस नहीं तो डीजल सही! एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने अपनाया नया जुगाड़

Diesel Stoves Price Delhi: गैस न मिलने की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा…

March 17, 2026

तुम हवाई जहाज़ बनो…कृतिका-गौरव के रोमांटिक वादों ने जीता दिल, वेडिंग वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Kritika Kamra Gaurav Kapur wedding vows: वीडियो में यह जोड़ा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार…

March 17, 2026

जल्दी फूलती है सांस तो हो जाएं सतर्क! दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला; इन बातों पर दें ध्यान

Slow Heart Rate Recovery: सीढ़ियां चढ़ते समय या चलते समय अगर सांस फूलने दिक्कत हो…

March 17, 2026

पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

Dhurandhar: धुरंधर 2 से पहले बड़ा खुलासा हसन जाहांगीर के 40 साल पुराने गाने ‘हवा…

March 17, 2026

Navodaya Class 6 Result 2026: नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट आउट, मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Navodaya Result 2026: NVS ने नतीजे देखने की प्रक्रिया को सभी उम्मीदवारों के लिए आसान…

March 17, 2026