Home > क्रिकेट > T20 World Cup Super Eight Schedule: सुपर-8 में क्या भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, यहां देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Super Eight Schedule: सुपर-8 में क्या भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, यहां देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Super Eight Full Schedule: आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 फेज़ के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे और 1 मार्च तक चलेंगे.

By: JP Yadav | Last Updated: February 19, 2026 10:54:17 AM IST



T20 World Cup Super Eight Full schedule: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 8 की तस्वीर साफ हो गई है. पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में अपनी जगह पक्की करने वाली आखिरी टीम बनी. बुधवार (18 फरवरी, 2026) को पाकिस्तान ने नामीबिया को बुरी तरह हराते हुए सुपर -8 में जगह बनाई. इसके साथ ही यह टूर्नामेंट दूसरे चरण में यानी सुपर 8 में पहुंच चुका है. दूसरे चरण यानी सुपर 8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेंगे. ये मुकाबले भारत और श्रीलंका में खेल जाएंगे.  T20 वर्ल्ड कप सुपर आठ में कौन सी टीमें हैं और शेड्यूल क्या है? इस स्टोरी में बताएंगे हर जानकारी. 

21 फरवरी से शुरू होंगे सुपर 8 के मुकाबले

शनिवार (21 फरवरी, 2026) से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के दूसरे स्टेज के शुरू होने के साथ ही आठ दावेदार ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जंग के मैदान में होंगे. इस टूर्नामेंट में पहले ही जहां बांग्लादेश की टीम खेलने नहीं आई तो पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से पहले ही बाहर हो गया. 

कौन सी टीमें T20 वर्ल्ड कप सुपर आठ के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी हैं? यहां यह जानना जरूरी है. टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका सुपर 8 में शामिल हैं. आईसीसी ने आठ टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा है. इसमें भारत और श्रीलंका एक-एक ग्रुप को एक तरह से लीड करेंगे. 

ग्रुप 1:

इंडिया
साउथ अफ्रीका
वेस्ट इंडीज
जिम्बाब्वे

ग्रुप 2:
इंग्लैंड
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान
श्रीलंका

क्या टीमें सुपर आठ में अपने पॉइंट्स और नेट रन रेट कैरी ओवर करेंगी?

यह सवाल आपके जेहन में हैं तो यहां पर जान लें कि इस टूर्नामेंट में न तो उनके पॉइंट्स और न ही उनके नेट रन रेट कैरी ओवर किए जाएंगे. इससे हर टीम को एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा. 

सुपर आठ से आगे का सफर

नियमानुसार, हर टीम बाकी तीन टीमों के साथ एक बार खेलेगी. इसके बाद मैचों के राउंड के आखिर में टॉप दो टीमें सेमीफ़ाइनल में जाएंगी.ग्रुप स्टेज की तरह सुपर 8 में जीतने पर दो पॉइंट्स मिलेंगे, जबकि हारने पर कोई पॉइंट नहीं दिया जाएगा.  यहां पर ध्यान देने की बात यह है कि अगर हर टीम के 20 ओवर के आखिर में मैच टाई हो जाता है, तो नतीजा तय होने तक सुपर ओवर खेला जाएगा. 

बारिश की स्थिति में क्या होगा?

आईसीसी के नियम के अनुसार, अगर सुपर आठ मैच के दौरान बारिश हो जाए तो क्या होगा? या फिर खराब मौसम होने पर मैच को पूरा माना जाने के लिए हर टीम को कम से कम पांच-पांच ओवर खेलने होंगे. नियमानुसार, अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा. 

सुपर आठ स्टेज का पूरा मैच शेड्यूल क्या है?

शनिवार, 21 फरवरी
पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

रविवार, 22 फरवरी
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका शाम 7 बजे (13:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

सोमवार, 23 फरवरी
ज़िम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज़ शाम 7 बजे (13:30 GMT) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

मंगलवार, 24 फरवरी
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे (13:30 GMT) – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

बुधवार, 25 फरवरी
न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

गुरुवार, 26 फरवरी
वेस्ट इंडीज़ बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

इंडिया बनाम ज़िम्बाब्वे शाम 7 बजे (13:30 GMT) – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

शुक्रवार, 27 फरवरी
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड शाम 7 बजे (13:30 GMT) – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

शनिवार, 28 फरवरी
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे (13:30 GMT) – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

रविवार, 1 मार्च
ज़िम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 3 बजे (09:30 GMT) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ शाम 7 बजे (13:30 GMT) – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

Advertisement