T20 World Cup Prize Money: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IND vs NZ T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव परमानेंट टी20I कप्तान के तौर पर अपने पहले ही टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.
भारत ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. भारत अब टी20 वर्ल्ड कप का ‘ट्रिपल क्राउन’ जीतने वाली पहली टीम बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है. चलिए जान लेते हैं कि भारत को इस जीत पर कितनी बढ़ी प्राइज मनी बनेगी.
किसे मिलेंगे कितने रुपये?
विजेता – तीन मिलियन ( लगभग 27.50 करोड़ रुपये)
उपविजेता – 1.6 मिलियन (लगभग 14.67 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें – 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये)
पांचवें से 12वें स्थान की टीमें – 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये)
13 से 20वें स्थान की टीमें – 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)
कितनी बढ़ी प्राइज मनी?
टी20 विश्व कप की लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. वहीं इसकी कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ती नजर आ रही है. पिछले 19 सालों में आईसीसी ने लगातार अपनी प्राइज मनी में बढ़ोतरी की है. आईसीसी ने इस बार टी20 विश्व कप के लिए कुल ईनामी राशि 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़ रुपये) रखी है. वहीं साल 2024 में प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर ( आज की तारीख में लगभग 104 करोड़ रुपये) थी. विजेता भारत को 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.36 करोड़ रुपये) मिले थे, वहीं उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर (लगभग 10.64 करोड़ रुपये) की राशि मिली थी.

