ईशान किशन ने खोली दिल की बात! ‘मेरे पीछे उसी शख्स का सबसे बड़ा हाथ…’, क्या मैदान पर दिखेगा असर

T20 World Cup 2026: अगर कोई एक खिलाड़ी है जो हाल के हफ्तों में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ा नाम बनकर उभरा है, तो वह ईशान किशन है. किशन अपनी हालिया सफलता और टीम इंडिया में दमदार वापसी का क्रेडिट अपनी पर्सनैलिटी में आए बदलाव को देते है.

Published by Mohammad Nematullah

T20 World Cup 2026: अगर कोई एक खिलाड़ी है जो हाल के हफ्तों में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ा नाम बनकर उभरा है, तो वह ईशान किशन है. किशन अपनी हालिया सफलता और टीम इंडिया में दमदार वापसी का क्रेडिट अपनी पर्सनैलिटी में आए बदलाव को देते है. नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों पर 61 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले किशन ने साफ किया कि वह मैदान पर और मैदान के बाहर, दोनों जगह खेल को लेकर ज्यादा सीरियस और शांत हो गए है.

‘मजाक और मस्ती अब 24 घंटे की बात नहीं रही’

मैच के बाद किशन ने माना कि अपने करियर के उतार-चढ़ाव और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खोने के बाद उन्होंने अपनी प्रायोरिटी बदल ली है. उन्होंने कहा कि पहले वह एक मस्ती करने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से अपनी बैटिंग और विकेटकीपिंग पर फोकस करते है. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि गौतम गंभीर के गाइडेंस में उन्होंने डिसिप्लिन की इंपॉर्टेंस को बेहतर ढंग से समझा है.

Related Post

बॉलीवुड में फिर माफिया का साया? सलमान खान के बाद इन सुपरस्टार्स को दी लॉरेंस ने धमकी, बोले सितारे – ‘ये 1990 का दौर नहीं’

पावरप्ले में धमाल और नई बैटिंग स्ट्रैटेजी

अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में किशन ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर (86/1) में अहम भूमिका निभाई. अपने बदले हुए बैटिंग स्टाइल के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि वह अब मैदान पर ज़्यादा शांत रहने की कोशिश करते है. उनका मानना ​​है कि दो या तीन डॉट बॉल खेलकर दबाव महसूस करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम में कभी भी बड़े शॉट मारने की क्षमता है. वह अब जोश में आकर अपना विकेट गंवाने के बजाय सही बॉल का इंतज़ार करना पसंद करते है.

किशन ने संजू सैमसन को पीछे छोड़ा

अपने लगातार और आक्रामक प्रदर्शन से ईशान किशन ने अब संजू सैमसन को पीछे छोड़कर टीम के पहले पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है. जेजे स्मिट के एक ओवर में चार छक्के मारकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह अब न केवल आक्रामक हैं, बल्कि उनकी टेक्निक और माइंडसेट भी काफी मैच्योर हो गया है. पिछले दो सालों से संजू सैमसन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर तैयार किया जा रहा था, लेकिन ईशान किशन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया है.

Dream Fire Meaning: सपने में आग देखने के क्या हैं मायने? मिलेगा खजाना या जा सकती है जान; क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Mohammad Nematullah

Recent Posts

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026