T20 World Cup 2026: टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. अब सबकी निगाहें इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच पर है. तो चलिए जानते है कि यह मैच कब, किस शहर में और कितने बजे खेला जाएगा.
यह शानदार मैच गुरूवार 5 मार्च 2026 को खेला जाएगा. मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा. यह अहम मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा. यह मैच वानखेड़े स्टेडियम बड़े मैचों और रोमांचक नतीजों के लिए जाना जाता है. यहां कई यादगार मैच खेले गए हैं, और एक बार फिर स्टेडियम खचाखच भरा हुआ देखने के लिए तैयार है.
T20 World Cup 2026: भारत T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमी-फ़ाइनल के लिए कैसे कर सकता है क्वालिफ़ाई; यहां जानिए पूरा सिनेरियो
दोनों टीमें खतरनाक रही
टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर इंग्लैंड को भी T20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक माना जाता है. उनके पास विस्फोटक बल्लेबाज और अनुभवी ऑलराउंडर हैं जो किसी भी पल मैच का पासा पलट सकते है. इस मैच की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. दोनों टीमों के बीच पिछले मैच काफी रोमांचक रहे हैं, इसलिए फैंस को करीबी मुकाबले की उम्मीद है.
ICC Men’s T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल से नाखुश हैं आकाश चोपड़ा, कही ऐसी बात
टिकट कैसे बुक करें?
यह देखना दिलचस्प होगा कि इस हाई-प्रेशर मैच में कौन सी टीम बेहतर परफॉर्म करती है और फाइनल का टिकट पक्का करती है. अगर आप भी स्टेडियम में इस मैच का मज़ा लेना चाहते हैं, तो आप https://tickets.cricketworldcup.com/explore/c/icc-mens-t20-world-cup-2026 वेबसाइट पर जाकर अपने और अपने परिवार के लिए टिकट बुक कर सकते है. यह एक सेमीफाइनल मैच है, और टिकटों की बहुत ज़्यादा डिमांड होने की उम्मीद है.

