T-20 world cup 2026 Live Streaming : भारत-US के बीच कितने होगा मैच, यहां जानें मौसम, पिच और प्लेइंग-11 समेत अन्य डिटेल

t20 world cup 2026 matches: टीम इंडिया और अमेरिका के बीच अब तक 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है. भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दौरान हुए इस मुकाबले में  अमेरिका को 7 विकेट से हराया था.

Published by JP Yadav

t20 world cup 2026 matches: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत शनिवार (07 फरवरी, 2026) से होने जा रही है. टूर्नामेंट की मेजबानी दो एशियाई देश भारत और श्रीलंका कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में भारत, नेपाल और श्रीलंका समेत कई एशियाई देश हिस्सा भी ले रहे हैं. ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी यह कप कोई एशियाई देश ही थामे. पहले ही दिन यानी शनिवार को टी20 विश्व कप के लिए 3 मैच खेले जाएंगे.  पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा, यह मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा. अगला यानी दूसरे मैच कोलकाता (भारत) में दोपहर तीन बजे से वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा. वहीं, तीसरे मैच टीम इंडिया और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. यह मैच मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

क्या कहते हैं भारत-अमेरिका के बीच आंकड़े

भले ही अमेरिका की टीम भारत के सामने कमजोर हो, लेकिन यह उलटफेर और कड़ी टक्कर देने में  माहिर है. ऐसे में भारत इस टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा. दरअसल, अमेरिका ने टी इंडिया ए के खिलाफ वार्मअप मैच में बहुत अच्छी बैटिंग की थी. टीम इंडिया के 238 रनों के जवाब में अमेरिका के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 200 रन बना डाले. वैसे भी अमेरिका अपनी बैटिंग के दम पर उलटफेर कर सकता है. ऐसे में टीम इंडिया को सावधान रहना होगा.  आंकड़ों में भी टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी है. टी20 इंटरनेशनल में अमेरिका अब तक भारत को नहीं हरा पाया है.  

कहां और कितने बजे होगा मैच

टीम इंडिया और अमेरिका के बीच मैच शनिवार (7 फरवरी, 2026) को शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. 6 बजकर 30 मिनट पर दोनों टीमों के बीच टॉस होगा.  

कैसे है पिच

वानखेड़े की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल नहीं रहती है. मैदान की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड बेहद तेज है. ऐसे में यहां पर शनिवार को दोनों टीमों की ओर से चौकों-छक्कों की बारिश हो तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए. वैसे इस पिच पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 178 रन है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रन बनाती है.

Related Post

कैसा रहेगा मौसम

मुंबई में इस दिन शाम को भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है. मैच के दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. शाम के बाद पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. ऐसे बिना रोक-टोक के 40 ओवर का मैच होगा.

कैसे देखें मैच

भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं.

संभावित प्लेइंग-11

टीम इंडिया और अमेरिका के बीच मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

अमेरिका : मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026