Home > खेल > Indian cricket captain: संघर्ष और धैर्य के बाद मिली सफलता, 5 साल से भी कम समय में ये खिलाड़ी बना वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

Indian cricket captain: संघर्ष और धैर्य के बाद मिली सफलता, 5 साल से भी कम समय में ये खिलाड़ी बना वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

Indian cricket captain: सूर्यकुमार यादव ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, लेकिन कुछ ही वर्षों में उन्होंने खुद को टी20 क्रिकेट का बड़ा नाम बना लिया. लंबे संघर्ष के बाद टीम इंडिया में जगह बनाने वाले सूर्यकुमार अब विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान बन चुके हैं. उनका सफर भारतीय क्रिकेट में धैर्य और मेहनत की मिसाल माना जा रहा है.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: March 9, 2026 11:35:37 AM IST



Indian cricket captain: भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका जल्दी मिल गया, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने लंबा इंतजार किया और फिर इतिहास रच दिया. सूर्य कुमार यादव उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं. 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने कुछ ही सालों में खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल कर लिया. अब पांच साल से भी कम समय में वह विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान बनकर एक नई उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

देर से मिला इंटरनेशनल मौका

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन लंबे समय तक शानदार रहा. मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने कई बार अपनी प्रतिभा दिखाई, लेकिन राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा. आखिरकार 2021 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला. उस समय उनकी उम्र करीब 30 साल थी, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए अपेक्षाकृत देर से मिलने वाला मौका माना जाता है.

डेब्यू के बाद तेजी से बदली पहचान

डेब्यू के बाद सूर्यकुमार यादव ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने उन्हें जल्द ही टी20 क्रिकेट का बड़ा नाम बना दिया. मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दी. कम समय में उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं और टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने लगे.

कप्तान के रूप में नई उपलब्धि

कुछ ही वर्षों में सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिली. उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप जीतने का गौरव हासिल किया.
पांच साल से भी कम समय में एक खिलाड़ी का डेब्यू से लेकर विश्व कप विजेता कप्तान बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

अन्य कप्तानों से कैसे अलग है सफर

भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई कप्तान ऐसे रहे हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में ही पहचान मिल गई थी. जैसे महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली अपेक्षाकृत कम उम्र में टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल गया था. लेकिन सूर्यकुमार यादव का सफर अलग रहा. उन्हें टीम में जगह पाने के लिए लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार प्रदर्शन करना पड़ा. यही वजह है कि उनका सफर संघर्ष और धैर्य की मिसाल माना जाता है. सूर्यकुमार यादव की कहानी यह बताती है कि अगर खिलाड़ी लगातार मेहनत करता रहे तो देर से मिला मौका भी बड़ी सफलता में बदल सकता है.

Advertisement